1. तीन अ‌क्षर का देस हूँ, जानते लोग लाख करोड़
   पीठ काटो बन जाऊँ, पाँच उँगली का जोड़

2. धूप में पैदा हुआ
   छाया मिली , मुरझा गया

3. वो चीज़ कौन सी
   जिसका है आकार
   मगर नहीं है भार

4. एक कटोरी में
   दो रंग का पानी

ये पहेलियां नहीं आसान, हल करें तो जानें

5.
एक चीज़ है ऐसी
   देखे चोर....
   मगर चुरा न सके

6. सफेद धरती काले छोले
   हाथों बोएँ, मुँह से बोलें  

7. ऐसा बताओ कौन शैतान
   नाक पर बैठे पकड़े कान

ढूंढ़ों तो जानें! वाटर पार्क में छिपे हैं 6 शब्द

8. बिन हाथों के
   बिन पैरों के
   घूमें इधर- उधर

9. छोटा सा सिपाही
   उस की वरदी
   खींच कर उतारी

10. जिस के लगे
     उस को मारे
     है वो हत्यारा
     न वो फाँसी लगे
     न जाए जेल
     लगता सब को प्यारा

(उत्तर :- 1. पंजाब, 2. पसीना, 3. अक्षर, 4. अंडा, 5. विद्या, 6. कॉपी पर लिखे अक्षर, 7. चश्मा, 8. अखबार, 9. केला, 10. चाकू।)

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk