ALLAHABAD: प्रदेश के बदलते वातावरण में भाजपा के पक्ष में बयार बहने लगी है। जनता को न्याय दिलाना भाजपा का कर्तव्य है क्योंकि सत्ता से लोगों का आस नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यह बातें कही। रॉयल होटल में बैट्री चलित ट्राई साइकिल वितरण समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता न भ्रष्टाचार चाहती है, न ही गुंडा व माफियाराज। भाजपा के पक्ष में आगामी विधानसभा चुनाव में 300 पार का वातावरण बना है। हम प्रदेश में विकास की गंगा बहाने, आम लोगों को गुंडाराज व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए विधानसभा चुनाव में कमल खिलाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि कोई दिव्यांग सहायता उपकरण से वंचित न रहे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से गरीबों व दिव्यांगों की मदद पूरी निष्ठा से करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरेश आहूजा और संचालन कुंज बिहारी मिश्र ने किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त, शशि वाष्र्णेय, डॉ। नरेंद्र सिंह गौर, डॉ। एलएल ओझा, याम चंद्र आदि उपस्थित रहे। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष ने 17 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित किया। लाभार्थियों में रामनरेश पाल, बालकृष्ण मिश्र, अरविंद मिश्र, कुंजल लाल, सीता कनौजिया, राजेंद्र सरोज, प्रवीण यादव, किरन सोनकर, राजेंद्र पाल, रोहित शर्मा, रमेश, श्यामजी यादव, शिवचरन, अरविंद पटेल, बृजेश सिंह, राजपाल यादव, दिनेश आदि रहे।