URUVA BAZAR: उरुवा क्षेत्र के सूती गांव में सोमवार को सुबह दो भाइयों के बीच ईट के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से ईट चलने लगे। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर ने पीएचसी उरुवा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पहले से था विवाद

सूती निवासी जालंधर प्रजापति और नई प्रजापति सगे भाई हैं। दोनों के बीच बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को सुबह 9 बजे दरवाजे पर रखी ईट के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। इस संबंध में जालंधर की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि वे अपनी बाइक से उरुवा थाना शिकायत करने जा रहे थे तभी अवधेश और रामाशीष ने जालंधर पर हमला कर दिया। लाठी और ईट पत्थर चलाने लगे। मौके पर जालंधर गिर गए। परिजन उन्हें पीएचसी उरुवा लेकर गए। जहां प्रभारी डॉ। राजकुमार यादव ने फ‌र्स्ट एड कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट के दौरान जालंधर की पत्‍‌नी इंद्रावती, पुत्री प्रियंका भी घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोग अवधेश राम और आशीष को भी आंशिक चोट लगी। इस मामले में एसओ उरुवा अमरजीत का कहना है कि मारपीट के मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।