- मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से 2 डिग्री और मैक्सिम 10 डिग्री गिरा

-सिटी में 55 मिमी बारिश हुई, जगह-जगह जलभराव ने छीना कानपुराइट्स का चैन

KANPUR: लगातार दो दिन से हो रही बारिश की वजह से सिटी का तापमान लगातार गिर रहा है। मंगलवार को सिटी का अधिकतम तापमान सामान्य से क्0 डिग्री सेल्सियस कम हो गया इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया है। शहर में करीब भ्भ् मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पारा गिरने से कानपुराइट्स को उमसभरी गर्मी से निजात तो मिली लेकिन कई जगहों पर जलभराव ने परेशान भ्ाी किया।

तीन दिन बारिश की संभावना

चन्द्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर एण्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ। अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि शहर का अधिकतम तापमान ख्म्.ब् डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से क्0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान ख्फ्.0म् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से ख् डिग्री सेल्सियस कम है। भ् से 7 जुलाई के बीच सिटी में मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि पूर्वी हवाएं म्.फ् किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल रही हैं।

बारिश में भी छूटे पसीने

सिटी के घनी आबादी वाले एरिया से लेकर उर्सला, परेड, लाजपतनगर, ग्वालटोली, वीआईपी रोड जैसे कई एरिया में पानी भर गया। पानी में फंस कर लोगों की गाडि़यां बंद हो गई। जिसके चलते बारिश में भी गाड़ी को खींचते खींचते लोगों के पसीने छूट गए।