-बाडौ गांव में फूड प्वॉइज¨नग से 21 बीमार

-कुछ की उपचार से हालत सुधरी, 8 भर्ती

VIKASHNAGAR (JNN) : कालसी क्षेत्र के बाडौ गांव में शादी का खाना 21 लोगों को महंगा पड़ गया। शादी के खाने ने 21 लोगों को सीएचसी पहुंचा दिया। फूड प्वॉइज¨नग के शिकार लोगों को उपचार को सीएचसी विकासनगर में लाया गया। जहां कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे गयी, लेकिन 8 लोगों की ज्यादा हालत खराब होने पर भर्ती किया गया। बताया जाता है कि फूड प्वॉइज¨नग के लोगों ने शादी में मटन का सेवन किया था, जिसके बाद हालत बिगड़ी।

महंगा पड़ा शादी का खाना

कालसी क्षेत्र में 7 दिसंबर को एक शादी में गए लोगों को खाना रास नहीं आया। शादी में मटन आदि के सेवन से बाडौ गांव के 21 लोग बीमार हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर लाया गया, उपचार के बाद बाकी की हालत तो सुधर गयी, लेकिन 8 लोगों को भर्ती करना पड़ा। अस्पताल में भर्ती बाडौ निवासी चंदर सिंह (88), शर्मिला देवी (ख्8), मीरा देवी (फ्क्), सल्लो देवी (ब्0), सैमानी देवी (म्भ्), सीतू दास (ब्0), बबीता देवी (ख्8), सावित्री (ब्भ्) ने बताया कि उन्होंने शादी में मटन का सेवन किया था, जिसके बाद हालत बिगड़ती चली गयी, पेट में दर्द व उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी की हालत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। सीएचसी के चिकित्सक डा। नरेंद्र चौहान के अनुसार फूड प्वॉइज¨नग के कारण सभी की हालत खराब हुई थी, लेकिन उपचार के बाद हालत में सुधार है।

क्क् वीकेएस फ्-