ऐसी है जानकारी
इनके पारिवारिक मित्र, भारत में पुणे के जाने-माने रैम्बो सर्कस के मालिक सुजीत दिलीप कहते हैं कि आज उनका सर्कस में दुख का माहौल है। यहां सर्कस का हर आदमी रो रहा है। उन सबने दुनिया का सबसे छोटा आदमी अब हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। ये वो दुनिया का सबसे नन्हा आदमी था, जिसे वो सब प्यार से प्रिंस चंद्रा कहकर बुलाते थे। दांगी ने 2012 में सबसे छोटे आदमी होने का रिकॉर्ड तोड़ा था। उस समय इन्हें भारत के काठमांडू में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से नवाजा गया।     

अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया
अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि उनका निधन ऐसी बीमारी के कारण हुआ, जिसका पता ही नहीं लग सका, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह निमोनिया से पीड़ित थे। शुरुआत में इनका इलाज नेपाल में चला, लेकिन हालत में कोई सुधार न होता देख फिर उन्हें 7,500 मील दूर अमेरिका ले जाया गया। वहीं दिलीप के मुताबिक 75 वर्षीय दांगी को वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दांगी की लंबाई महज 21.5 इंच थी।

दुनिया के सबसे छोटे आदमी दांगी ने दुनिया को कहा अलविदा

इस बात का था दांगी को अफसोस
दांगी को सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का था कि उनकी शादी नहीं हो पाई। फिर भी, विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद उनको जीवन की बहुत बड़ी खुशी मिली है और अब वह देश-विदेश घूमना चाहते थे। धरती पर अब तक जन्मे इंसानों में वह सबसे छोटे हैं। उनसे पहले यह खिताब भारत के गुल मुहम्मद के नाम था। गुल मुहम्मद की लंबाई 22.4 इंच थी। इसके अलावा दांगी ने अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब दुनिया की सबसे छोटी महिला भारत की ज्योति अम्गे के साथ जीता। ज्योति की लंबाई 25 इंच है।

दुनिया के सबसे छोटे आदमी दांगी ने दुनिया को कहा अलविदा

ये हैं दुनिया के सबसे लंबे आदमी के साथ  
बिग बेन जैसे बैकग्राउंड के आगे 2014 में दांगी दुनिया के सबसे लंबे आदमी सुल्तान कोसेन के साथ खड़े हैं। बता दें कि सुल्तान कोसेन की लंबाई 8 फिट 1 इंच है।

दुनिया के सबसे छोटे आदमी दांगी ने दुनिया को कहा अलविदा

ये हैं उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट।  

दुनिया के सबसे छोटे आदमी दांगी ने दुनिया को कहा अलविदा

दांगी अपने गांव में रीमखोली के नाम से प्रसिद्ध थे।

दुनिया के सबसे छोटे आदमी दांगी ने दुनिया को कहा अलविदा
ये हैं 2012 में काठमांडु के बुद्धनाथ स्तूप के सामने खड़े हुए दांगी।

दुनिया के सबसे छोटे आदमी दांगी ने दुनिया को कहा अलविदा

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk