- फाफामऊ एरिया से रिटायर्ड फौजी की उड़ा दी बंदूक

PHAPHAMAU(20Feb): चोरों ने रिटायर्ड फौजी को लम्बा चूना लगा दिया। घर में ताला तोड़कर घुसे और आसानी से घर में रखी लाइसेंसी बंदूक और कारतूस पर हाथ साफ कर दिया। ज्वैलरी तो मिली नहीं लेकिन फौजी का सबसे कीमती सामान ही चुरा ले गए। फ्राइडे को जब इस चोरी की जानकारी उन्हें हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को बताया। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को लगाया। लेकिन फिर भी शातिर चोरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

चले गए थे अपने गांव

जीत चन्द्र शुक्ला मिलिट्री से रिटायर्ड हैं। प्रतापगढ़ के रहने वाले जीत चन्द्र शुक्ला ने फाफामऊ शांतिपुरम कालोनी में अपना मकान बनवा रखा है। कुछ दिन पहले ही कुछ काम से अपने गांव चले गए। इस दौरान यहां पर ताला बंद था। चोरों ने ताला बंद मकान देखा तो उसे आसानी से अपना टारगेट बना लिया। छत पर चढ़े और ग्रिल काट अंदर घुस गए। घर में ज्वैलरी और कैश तो चोरों को नहीं मिला लेकिन चोरों को फौजी का सबसे प्यारा सामान मिल गया। वह थी उनकी लाइसेंसी बंदूक और कारतूस। चोरों इसे ही चुरा कर निकल गए। फ्राइडे को जब जीत चन्द्र शुक्ला वापस कालोनी पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने इस चोरी की जानकारी पुलिस को दी। फाफामऊ पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को जांच के लिए बुला लिया। लेकिन चोरों का पता नहीं चला।