छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: बिष्टुपुर मेन रोड स्थित देवचंद माधवजी ज्वेलर्स से सोने की चेन चुराने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में दुकान के मालिक दीपक पटाडिया के बयान पर बुर्का पहनी एक अज्ञात महिला के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। दीपक पटाडिया ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे वे अपनी सोने की दुकान में थे। उसी समय दुकान में एक पुरुष व दो बुर्के वाली महिला एक बच्चे के साथ आई। उनके साथ आए व्यक्ति ने सोने की चेन खरीदने की बात कही। इसपर उन्होंने अपने कर्मचारी को सोने की चेन दिखाने को कहा। कर्मचारी ने उन लोगों को सोने की 14 चेन निकालकर दिखाई। चेन देखने के बाद बुर्का पहनी महिलाओं ने कहा कि कोई भी चेन पसंद नहीं आया। इस बीत जब तक दुकान का कर्मचारी चेन को गिन कर रखता तब तक सभी लोग दुकान से बाहर निकल गए। जब चेन को गिना गया तो एक चेन कम मिला। जब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसमें दो में से एक बुर्के वाली महिला एक सोने की चेन (जिसका वजन लगभग 15 ग्राम था) को बुर्के के अंदर डालती दिखी। चेन की कीमत लगभग 51 हजारा रुपये थी।