JAMSHEDPUR: लगता है चोरों पर जमशेदपुर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। तभी तो वे दिनदहाड़े भी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सोनारी का है। मंगलवार को चोरों ने दिनदहाड़े सोनारी में तीन फ्लैटों से नगद समेत लाखों के सामानों पर हाथ साथ कर लिया। चोरी ऐसी की, कि इसकी भनक आसपास के लोगों को भी नहीं हुई। सोनारी के पंचवटी नगर स्थित विजया शताब्दी टावर में चोर चुपचाप घुसे और लाखों के गहने लेकर बड़े आराम से चलते बने। दिनदहाड़े हुई इस घटना से फ्लैट के लोग दहशत में हैं। जानकारी मिलने के बाद सोनारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फ्लैट में पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने फ्लैट के दो सुरक्षाकर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। टूटा मिला ताला फ्लैट में रहने वाली भारती झा ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर सवा क्ख् बजे फ्लैट को ताला बंद कर नतिनी को लेकर जुबिली पार्क घूमने गई थी। वापस आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। घर के सारे सामान बिखरे हुए थे। अलमारी खुली हुई थी। ख्0 हजार रुपए नकद और करीब डेढ़ लाख रुपए की सोने की ज्वेलरी चोर अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि पांच हजार रुपए खुदरा भी थे, जिसे चोरों ने छोड़ दिया। रो-रोकर था बुरा हाल डीएवी स्कूल की शिक्षिका अपनी बेटी को कान्वेंट स्कूल से लेकर घर पहुंची तो फ्लैट में चोरी होने की जानकारी मिली। घर पर चोरी होने की जानकारी पर शिक्षिका का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके घर से चोर लाखों का जेवरात ले गए। वह मंगलवार सुबह सवा सात बजे फ्लैट बंद कर स्कूल गई थी। उनकी पुत्री कान्वेंट में पढ़ाई करती है। मैसूर गया है परिवार तीसरे फ्लैट में रहने वाले परिवार के लोग मैसूर गए हुए हैं। इनके भी घर का ताला टूटा हुआ पाया गया। घर में कितने की और किन-किन सामानों की चोरी हुई। इसकी जानकारी नही मिल पाई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना के बाद फ्लैट के लोगों ने इसकी जानकारी क्00 नंबर पर फोन कर सीसीआर में दोपहर सवा दो बजे दी। इसके बाद सीसीआर पेट्रोलिंग जीप और सोनारी थाने की पुलिस पहुंची। और मामले की पूरी जानकारी ली। नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे विजया शताब्दी टावर में क्ब्म् फ्लैट हैं लेकिन परिसर में कहीं भी सीसीटीवी नही है। एंट्री गेट पर बैरियर की व्यवस्था है। सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बताया कि दोपहर में तीन बाइक से युवक आए थे। सभी बाइक के नंबर की इंट्री की गई है। पुलिस मान रही है कि चोरी करने वाले तीन बाइक में नहीं बल्कि इससे अधिक बाइक में आए होंगे। नौकर-नौकरानियों पर शक सोनारी पुलिस के अधिकारियों की मानें तो फ्लैट बंद होने की सूचना चोर गिरोह को फ्लैट में कार्य करने वाले किसी नौकर या नौकरानी ने ही दी होगी। पुलिस इसकी जानकारी एकत्र कर रही है।