लोगों से पूछती है क्या मैं खूबसूरत हूं

यह कहा जाता है कि यह जवान औरत जिसका नाम कुचीशेक ओना एक समुराई योद्धा की पत्नी थी। उसने अपने पति को एक जवान और खूबसूरत मर्द के लिए धोखा दिया और उसे छोड़ दिया। उसके पति ने उसे ढूंढ निकाला। उसे सजा देने के लिए उसके पति ने उसके कान और मुंह काट दिया। ऐसा माना जाता है कि वह आत्मा सर्जिकल मास्क के साथ घूमती है। वह लोगों के पास जाती है और अपना चेहरा दिखा कर पूछती है कि क्या मैं खूबसूरत हूं।

हवस की प्यासी चुडैल

यह चुडै़ल हवस की प्यासी है। सेक्स की अधूरी इच्छा के साथ मौत के बाद हवस की प्यास बुझाने के लिए यह भटकती रहती है। वह अपनी हवस मिटाने के लिए मर्द को ढूंढती है जो उसकी जिस्म की अधूरी प्यास को बुझा सके। वह किसी ऐसे गांव में नहीं जाती है जहां मंदिर होता है। इसलिए वह राहगीरों को अपना निशाना बनाती है। यह कहानी उत्तर भारत में प्रचलित है। वहां के मर्दो को सलाह दी जाती है कि वे रात के समय यात्रा ना करें।

ग्रीक सोल्जर

ऐसा कहा जाता है कि एक ग्रीक सिपाही जो वर्ल्ड वॉर दो से अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए लौट रहा था। उसे ग्रीक राजनीति के कुछ लोगों ने पकड़ कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद वहां ग्रीक सोल्जर की ड्रेस पहन कर एक सुंदर नौजवान आता था और वो कुवांरी ग्रीक लड़कियों से संबंध बनाता था। पांच हफ्ते बाद एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद कहा गया कि वह सिपाही अपना बीज छोड़ गया है। यह कहानी पूरे ग्रीक में प्रचलित है।

मुंहनुचवा

साल 2000 में भारत के दो रज्यो में मुंह नुचवा नाम के भूत का खौफ था। जिसके चलते लोगों ने घरों की छतों पर सोना तो दूर रात के समय घरों से निकलना बंद कर दिया था। मुंहनुचवा का अर्थ है चेहरे को खरोंचने वाला। कई लोगों के साथ हुई घटनाओं के बाद यह सामने आया कि कोई भूत है जो लोगों का मुंह नोच लेता है। मुंह नुचवा की वजह से कई लोगों की मौत भी हुई।

द न्यू बार्न फिलीपिंस

यह कहानी कुछ हद तक औरों से हट कर है। यह भूत एक छोटा बच्चा है जो जंगलो में रहता है और हमेशा रोता रहता है। यदि वहां से गुजरने वाला कोई उसे उठाना चाहे तो वह उसका चेहरा नोच लेता है और खा जाता है। कुछ लोगों का मानना है इस बच्चे को जन्म देने वाली मां इसे जन्म देने से पहले ही मर गई जिसके बाद यह बच्चा भूत बन गया।

पेपर घोस्ट

जापानी स्कूल के बाथरूम दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। इस भूत का नाम आका मांटो है। यह भूत आप से एक क्वेश्चन पूछेगा जब आप बाथरूम में होंगे। रेड पेपर और ब्लू पेपर। अगर आप ने उत्तर मे लाल पेपर कहा तो आप की पूरी बॉडी लाल रंग के खून से सन जाएगी। अगर आप ने ब्लू कहा तो आप की गर्दन से ऊपर का हिस्सा ब्लू हो जाएगा। अगर आप जरूरत से ज्यादा स्मार्ट हैं तो भूत आप को कोई और कलर चुनने के लिए कहेगा। आप को कही अनजान जगह लेजाकर वह मार देगा।

कम टुमारो घोस्ट

अगर आप ने उत्तर भारत का भ्रमण किया स्पेशली बंगलुरु का तो आप ने बहुत से दरवाजों के बाहर नाले बा लिखा हुआ देखा होगा। दरवाजों के पीछे यह लिखने का बहुत बड़ा कारण है। कुछ जगह भूतों के लिए चिन्हित की गई हैं। कहा जाता है भूत दरवाजे को नॉक करता है और पूरी फैमली को मार देता है जितनी जल्दी दरवाजा खुल जाए। उससे बच निकलने का एक ही तरीका है कि दरवाजे पर नाले बा लिख दो। इसका मतलब होता है कल आना।

सफेद मौत

इस छोटी लड़की स्कॉटलैंड की है। इसे जीवन से जुडी हर चीज से नफरत है। उसने खुद को खत्म कर दिया। उसकी मौत के कुछ ही हफ्तों बाद उसकी पूरी फैमली की मौत हो गई। इसके बाद वो लोगों के दरवाजे खटखटाती और जो दरवाजा खोल देता उसे मार देती। इसका लक्ष्य खुद की पहचान को सुरक्षित रखना है। इसलिए वह उन सभी को मारना शुरु कर देती है जो भी उसके बारे में जानना चाहता है।

काली आंखो वाली चुडैल

काली आंखो वाली चुडै़ल लोगों के घरों में जाकर पहले दरवाजा खटखटाती है। वह उनसे उनके घर में रूकने के लिए जगह मांगती है और अपने माता पिता को बुलाने के लिए कहती है। बड़ी लड़की हमेशा अपना सिर झुका के रखती है। उसकी आंखे काली होती है इसलिए वह उन्हें छुपा कर रखती है।

ओकीकू डॉल जापान

यह मिस्टीरियस डॉल मन्नानजी टेंपल जापान में एक बच्चे की आत्मा के रूप में जिंदा है। मंदिर की माने तो इस डॉल के हाथ अपने आप लंबे हो जाते हैं। इसके बाल अपने आप बड़ने लगते है। कहा जाता है यह उस लड़की की आत्मा है जिसके लिए यह डॉल खरीदी गई थी। लड़की की मौत के बाद वह आत्मा गुडि़या में समा गई।

Weird News inextlive from Odd News Desk