कानपुर। सोनम कपूर की मेंहदी सेरेमनी बांद्रा में होगी। बांद्रा में सोनम की आंटी कविता सिंह का बंगला है वहीं पर सोनम की मेंहदी की रश्म पूरी किए जाने की बात सामने आई है। अब तक मेंहदी के लिए करीबी लोगों के पास बुलावा भेजा जा चुका है। खबर है कि मेंहदी की रश्म 7 मई को शाम 4 बजे शुरू होगी।

2. सोनम की शादी के संगीत में फराह खान सभी रिश्तेदारों को अलग-अलग गानों पर डांस स्टेप्स सिखाएंगी। फराह खान के साथ इन दिनों सोनम की कजन सिस्टर जाह्नवी कपूर डांस का रिहर्ल्सल कर रही हैं। खबर है कि जाह्नवी अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के गाने मेरे हाथों में नौ-नौ चूडि़यां हैं पर डांस करेंगी। वहीं अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक साथ माई नेम इज खान के गाने पर संगीत की रात डांस परफॉर्मेंस देंगे।

3. सोनम कपूर और आनंद ने डिसाइड किया है कि वो अपनी शादी में कार्ड नहीं छपवाएंगे। बिना कार्ड के ही दोनों अपने करीबियों को शादी में इन्वाइट करने के लिए ई-इन्वाइट भेजेंगे। सोनम की शादी के कार्ड की थीम नेचर है जिसके तहत कार्ड फूल पत्तियों से सजाया गया है।

शादी की तारीख से लेकर रस्‍मों तक जान लें सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी से जुड़ी 10 खास बातें

4. सोनम की शादी के लिए दुल्हा-दुल्हन की ड्रेस सफेद रंग की होगी। दोनों की शादी सिख्ख रीती रिवाजों से  8 मई को सुबह 11 बजे होगी। बता दें कि सोनम कपूर की मेंहदी और शादी की दोनों ही उनकी आंटी कविता के बांद्रा स्थित बंगले पर होगी।

5. सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में गेस्ट्स की ड्रेस थीम इंडियन या फिर वेस्टर्न फॉर्मल  रखी गई है। सोनम की शादी के ही दिन उनका रिशेप्शन भी रखा गया है। शाम को 8 बजे द लीला सागर में दोनों की ग्रैंड रिशेप्शन पार्टी होगी।

6. बॉलीवुड से सोनम की शादी में जो लोग शामिल होने वाले हैं वो हैं सलमान खान, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कई सेलेब्स भी।

शादी की तारीख से लेकर रस्‍मों तक जान लें सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी से जुड़ी 10 खास बातें

7. खबरों के मुताबिक सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लंदन के नॉटिंग हिल में दो बेडरूम अपार्टमेंट खरीद लिया है। कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद अपना घर वहीं पर बसा लेंगे और सोनम मुंबई छोड़ देंगी।

8. सोनम कपूर ने पिछले साल मई में हो रहे नेशनल अवॉर्ड के दौरान अपने और आनंद के रिश्ते का खुलासा किया। बता दें कि पिछले साल सोनम कपूर को फिल्म नीरजा में उनके बहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

9. सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक दूसरे के साथ हमेशा ही कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो उनके रिश्ते के बारे में काफी कुछ बताता है। कुछ समय पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा लंदन में वैकेशन पर गए थे।

शादी की तारीख से लेकर रस्‍मों तक जान लें सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी से जुड़ी 10 खास बातें

10. फिलहाल सोनम अपनी शादी के साथ-साथ कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर भी रचले की तैयारी में लगी हैं जो 18 और 19 मई को होगा। इसके बाद सोनम अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग की रिलीज में जुट जाएंगी।

सोनम कपूर 8 मई को ही बनेंगी आनंद की दुल्हनिया, दोनों के पैरेंट्स ने खुलासा करते वक्त फैंस से की ये विनती

सोनम और आनंद घर बैठे ही बिना कार्ड के दे रहे शादी का न्योता, संगीत, शादी, रिसेप्शन और हनीमून होगा ऐसा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk