1. करण जौहर

कानपुर। मिड डे के मुताबिक बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर कुछ समय पहले ही 6 मार्च, साल 2018 में सेरोगेसी से दो बच्चों के पिता बने हैं। करण जौहर ने सिर्फ एक ही बच्चे का पिता बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया था। बाद में उन्हें पता चला कि वो दो जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले हैं। करण के दोनों बच्चों का नाम है रूही और यश। बता दें कि करण जौहर के स्वर्गीय पिता ने इन दोनों बच्चों का नामकरण किया था।

श्रेयस तलपडे़ से लेकर शाहरुख खान तक ये 7 बॉलीवुड सितारे सेरोगेसी से बने पेरेंट्स

2. आमिर खान

आमिर खान और किरण ने एक दूसरे से शादी की तब से ही वो एक बच्चा चाहते थे। उनको शादी के बाद उनका पहला बच्चा सेरोगेसी से मिला। उनका पहला बच्चा बेबी बॉय है जिसका नाम है आजाद। मालूम हो कि आमिर खान को उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से पहले ही दो बच्चे हैं जुनैद और इरा।

श्रेयस तलपडे़ से लेकर शाहरुख खान तक ये 7 बॉलीवुड सितारे सेरोगेसी से बने पेरेंट्स

3. सनी लियोनी

बॉलीवुड की बेबी डॉल एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल भी सेरोगेसी से साल 2017 में दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। दोनों ट्विन बच्चे बेबी बॉय हैं। एक का नाम है अशर सिंह वेबर तो दूसरे का नाम है नोह सिंह वेबर।

श्रेयस तलपडे़ से लेकर शाहरुख खान तक ये 7 बॉलीवुड सितारे सेरोगेसी से बने पेरेंट्स

4. शाहरुख खान

शाहरुख खान और गौरी खान भी सेरोगेसी से माता-पिता बने। शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं एक बेटी और दो बेटे। शाहरुख का सबसे छोटा बेटा अब्राहम सेरोगेसी से ही जन्मा है। 27 मई, साल 2013 में शाहरुख और गौरी अब्राहम के माता-पिता बने। शाहरुख खान के बडे़ बेटा और बेटी का नाम है आर्यन खान और सुहाना खान।

श्रेयस तलपडे़ से लेकर शाहरुख खान तक ये 7 बॉलीवुड सितारे सेरोगेसी से बने पेरेंट्स

5. तुषार कपूर

तुषार कपूर साल 2016 के जून के महीने में सेरोगेसी से पिता बने। बता दें कि तुषार सिंगल पेरेंट हैं। सेरोगेसी से हुए तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है।

श्रेयस तलपडे़ से लेकर शाहरुख खान तक ये 7 बॉलीवुड सितारे सेरोगेसी से बने पेरेंट्स

6. सुहेल खान

सुहेल खान और उनकी पत्नी सीमा भी सेरोगेसी से ही पेरेंट्स बने हैं। सुहेल के सबसे छोटे बेटे योहान सेरोगेसी से हुए थे। जून साल 2011 में सुहेल और सीमा सेरोगेसी से माता-पिता बने। हालांकि सुहेल ने अपने बेटे को अब तक मीडिया से छुपा कर रखा है।

श्रेयस तलपडे़ से लेकर शाहरुख खान तक ये 7 बॉलीवुड सितारे सेरोगेसी से बने पेरेंट्स

7. कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक को तो आप सभी जानते होंगे। कृष्णा को इंडस्ट्री में बतौर कॉमेडियन पहचान मिली है। वहीं उनकी पत्नी कश्मीर शाह टीवी एक्ट्रेस हैं। दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन कर काफी खुश हैं। दोनों सेरोगेसी से हुए साल 2017 में जुड़वा बेटों को अपने घर लाए थे।

श्रेयस तलपडे़ से लेकर शाहरुख खान तक ये 7 बॉलीवुड सितारे सेरोगेसी से बने पेरेंट्स

तैमूर के बाद एक और स्टार किड ने लिया जन्म, शादी के 14 साल बाद इस तरह श्रेयस तलपडे़ बने पिता

सोनम और आनंद बंधे शादी के बंधन में, ये सेलेब्स भी पहुंचे मौके पर, देखें तस्वीरें...

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk