1. वांटेड
कानपुर। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म वांटेड 2009 में रिलीज हुई थी। सलमान खान की ये फिल्म साउथ की एक फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में सलमान के एक्शन सीन्स काफी ज्यादा पसंद किए गए हैं। वांटेड में सलमान खान की हीरोइन के रोल में आयशा टाकिया नजर आई थीं।

2. किक
सलमान खान की फिल्म किक साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी है। सलमान खान ने इस फिल्म में निस्वार्थ भाव से सभी मुसीबत में फंसे लोगों की मदद की है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस हैं। फिल्म में सलमान के साथ-साथ रणदीप हुड्डा भी एक्शन करते दिखे हैं।


3. एक था टाइगर
फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ हैं। सलमान और कैटरीना दोनों ने ही बेहतरीन एक्शन सीन्स दिए हैं। फिल्म ने करीब 350 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस कमाई की है।

4. बाडीगॉर्ड
2011 में रिलीज हुई फिल्म बाडीगॉर्ड में सलमान खान बाडीगॉर्ड की भूमिका में थे। फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर भी थीं। फिल्म एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है जिसमें सलमान करीना के बाडीगॉर्ड के किरदार में थे।


5. दबंग
सलमान खान की फिल्म दबंग तो इन सबमें सबसे ज्यादा पसंद की गई थी। फिल्म अभिनव कश्यप के निर्देशन में 2010 में रिलीज हुई थी। सलमान की इस फिल्म से सत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था।

6. जय हो

2014 में आई सलमान खान की फिल्म जय हो सोहेल खान के निर्देशन में बनी है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट एक्ट्रेस डेजी शाह थीं। इसके अलावा फिल्म में कई साइट रोल थे जिन्हें टीवी एक्टर्स ने निभाया था। फिल्म की स्टोरी लोगों की मदद करने पर बेस्ड थी।

7. रेड्डी
सलमान खान की फिल्म रेड्डी 2011 में अनीस बजमी के निर्देशन में रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस असीन ने अभिनय किया है। फिल्म सलमान और असीन की क्यूट लव स्टोरी पर बेस्ड है।


8. टाइगर जिंदा है
सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है, एक था टाइगर की सीक्वल है। फिल्म अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी है। फिल्म में कैटरीना कैफ सलमान खान की पत्नी के किरदार में है। पहले वाली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी दोनों मिल कर भरपूर एक्शन सीन दिए हैं।

9. बाघी
टाइगर श्रॉफ की बाघी से पहले सलमान खान की बाघी भी रिलीज हो चुकी है। सलमान खान की बाघी 1990 में ही सिनेमाघरों में आ चुकी थी। फिल्म दीपक शिवदसानी के निर्देशन में बनी है। फिल्म को नितिन मनमोहन ने प्रोड्यूस किया है।


10. गर्व
सलमान खान की फिल्म गर्व 2004 में रिलीज हुई थी जिसे पुनीत इस्सर ने निर्देशित किया है। फिल्म गर्व में सलमान खान के अलावा शिल्पा शेट्टी और अरबाज खान भी बतौर लीड एक्टर अभिनय किए हैं। फिल्म में सलमान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आते हैं।


रेस 3 ट्रेलर में सलमान का दमदार अवतार, अब तक 85 लाख से ज्यादा व्यूज

रिलीज से पहले 15 जून तक सलमान खान को खत्म करनी है फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग, ट्रेलर आउट

 

 

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk