8:10 बजे रात पहुंचे घर, फैंस ने किया ऐसे स्वागत

सलमान की घर वापसी पर उनके फैंस ने खूब पटाखे जलाए और डांस किया। करीब दो रातें जोधपुर की जेल में बिताने के बाद सलमान खान को शनिवार को सेशन कोर्ट से बेल पर जमानत मिल गई और वो मुंबई पहुंचने के बाद लगभग 8:10 बजे रात को अपने अपार्टमेंट मुंबई पहुंचे। बता दें कि सलमान खान को जोधपुर जेल से बाहर आने में ही करीब 2 घंटे का समय लग गया था। सलमान खान मुंबई लगभग 7:10 बजे शाम को पहुंचे हैं। इसके बाद सलमान अपने फर्स्ट फ्लोर फ्लैट पर गये और उसकी बालकनी में जा कर अपने फैंस को अपनी सलामती की खबर देने के लिए हाथ हिला कर संबोधित किया। उस वक्त उनके बॉडीगॉर्ड शेरा भी उनके साथ थे। बालकनी से फैंस को हाथ दिखाते वक्त सलमान के साथ उनके माता-पिता और भांजा आहिल भी साथ था जिसे सलमान खुद अपनी गोद में लिये थे।

कुछ ऐसी बीती सलमान की आज की ये रात,जेल से आने के बाद उनसे म‍िलने पहुंचे ये बॉलीवुड स्‍टार्स

कैटरीना कैफ समेत ये स्टार्स भी पहुंचे मिलने

दबंग स्टार सलमान खान जैसे ही अपने घर पहुंचें न सिर्फ फैंस बल्कि मिलने वालों ने उनके घर पर लाइन लगा रखी थी। सलमान के सभी शुभचिंतकों ने केस के दौरान उनकी सलामती की कामना की। बता दें कि सबसे पहले सलमान के घर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ मिलने पहुंचीं। सलमान के घर लौटने के मौके पर कैटरीना के साथ पीछे से कई औ सेलिब्रीटीज भी मिलने पहुंचे। फिल्म जगत से सलमान के पास सोनाक्षी सिन्हा, सैफ अली खान, प्रेम चोपडा़ भी मिलने पहुंचे। सलमान के कई फैंस भी उनसे मिलने पहुंचे जो बांद्रा में करीब तीन दिनों से रुके हुए थे और बाहर से आए थे। ऐसे कई लोगों ने ये मन्नत मांगी थी की सलमान की एक झलक उनके घर पहुंचने पर मिलेगी तभी अपने-अपने घर वापस लौटेंगे।

कुछ ऐसी बीती सलमान की आज की ये रात,जेल से आने के बाद उनसे म‍िलने पहुंचे ये बॉलीवुड स्‍टार्स

इस महिला ने सलमान को बताया भगवान

लोगों की भीड़ के बीच एक महिला ऐसी भी मौजूद थी जिसने पीटीआई को बताया कि उसके बूढे़ चाचा अगर आज जिंदा हैं तो वो सलमान की बदौलत ही हैं। उनके परिवार को समय पर सलमान खान के बींग ह्यूमन फाउंडेशन का साथ मिल गया। मैं किस तरह सलमान को इस बात के लिए धन्यवाद कहूं मुझे नहीं समझ में आ रहा। ऐसे ही एक शख्स सईद शेख भी हैं जो राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं जो सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगभग 3 दिनों से सुपर स्टार की एक झलक का इंतजार कर रहे हैं। जब सलमान की घर वापसी देखी तो सईद ने वहां लोगों के बीच मिठाई भी बांटी। ऐसा करते वक्त सलमान के फैंस के आंखों में आंसू थे।

कुछ ऐसी बीती सलमान की आज की ये रात,जेल से आने के बाद उनसे म‍िलने पहुंचे ये बॉलीवुड स्‍टार्स

जेल से रिहा होकर अपने घर पहुंचे सलमान खान, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

काला हिरण शिकार केस में बरी होने के बाद तैमूर-करीना संग यूं रिलैक्स करते दिखे सैफ अली खान

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk