कानपुर। दिनेश विजन की बर्थडे पार्टी में वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा संग एंट्री मारी और इस बीच दोनों की स्ट्रांग केमिस्ट्री देखने को मिली। वरुण धवन ने पार्टी में ब्लैक टी शर्ट पर ब्लैक जैकेट और ब्लू जींस पहनी थी वहीं उनकी गर्फ्रेंड नताशा ने कलरफुल लो कट स्कर्ट के साथ ब्लैक ट्यूब टॉप पेयर की थी।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

- वरुण अकसर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ स्पॉट होते ही रहते हैं पर आज तक उन्होंने नताशा के बारे में कभी फैंस से कुछ साझा नहीं किया। दरअसल एक बार इंटरव्यू में वरुण ने कहा था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को सार्वजनिक नहीं बनाना चाहते हैं।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

- वरुण गर्लफ्रेंड नताशा के साथ नजर आए तो बॉलीवुड के कई और सितारों ने भी इस पार्टी में आ कर इसमें ग्लैमर का तड़का लगाया। पार्टी में कृति सेनन ने निर्देशक दिनेश विजन संग पोज दिया।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

- सोनाक्षी सिन्हा भी अपने ग्लैमरस अंदाज में पोज देती दिखीं। सोनाक्षी ने ब्लैक कलर की कैमिसोल टॉप पर स्किन फिट ब्लैक मैटेलिक लेदर पैंट पहना था। 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी हमेशा की तरह यहां भी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखीं।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

- एक्टर राज कुमार राव भी वाइट टी शर्ट के साथ ब्लू रिब्ड जीन्स और वाइट शूट पहने थे। इन कपडो़ में राज कुमार राव बडे़ ही कूल लगे। हाल ही में राज कुमार की फिल्म 'फन्ने खान' रिलीज होने वाली है। इसके अलावा इनकी आने वाली फिल्म 'स्त्री' का ट्रेलर जारी किया जा चुका है और 'मेंटल है क्या' की भी रिलीज डेट सामने आ गई है।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

- श्रद्धा कपूर भी इस बर्थडे पार्टी में आकर इसकी शान बनीं। श्रद्धा का एक अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट है। श्रद्धा ने ब्लू कलर की क्रॉप टॉप पहनी थी और आसमानी रंग की हाई वेस्ट जीन्स पहनी थी। श्रद्धा का ये लुक काफी सिंपल लगा।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

- जिस पार्टी में बॉलीवुड के बडे़ सेलेब्स आए हों वहां करण जौहर को कोई अनदेखा कैसे कर सकता है। करण जौहर भी इस बर्थडे पार्टी में ब्लैक एंड वाइट लुक में दिखे। करण ब्लैक कलर की टी शर्ट के साथ काले रंग की पैंट पर ब्लैक शूज पेयर किए नजर आए।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

- एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी अपने अलग ही अंदाज में पोज देते दिखीं। अथिया ने कलरफुल पैंट और चेक शर्ट के साथ ट्रांसपेरेंट शर्ग पहनी है।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

- नोरा फतेही ने काही कलर की मिनी टॉप पहन कर पोज दिया। हाल ही में नोरा का एक आइटम नंबर रिलीज हुआ है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म स्तयमेव जयते के गाने दिलबर पर नोरा ने गजब का बेले डांस किया है जिसे उन्होंने खुद ही कोरियोग्राफ किया है।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

- पार्टी में सुशांत सिंह राजपूत भी ब्लैक एंड वाइट लुक में ही नजर आए। सुशांत ने ब्लैक कलर की टी शर्ट पर ब्लैक पैंट पहनी थी। करण जौहर की तरह इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज पेयर किए थे।

तस्वीरें : बी टाउन की इस बर्थडे पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड नताशा संग आए नजर,ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अनोखे अंदाज में पहुंचे

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इसलिए इन 10 शहरों की करेंगे सैर, कहीं आपकी सिटी भी तो लिस्ट में नहीं

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा 'सुई धागा' की शूटिंग छोड़ सड़क किनारे खा रहे थे भुट्टे, देखते रह गए लोग

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk