कानपुर। इस साल अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' के स्टार्स अनुष्का और वरुण धवन ने भी गणेश चतुर्थी एक साथ सेलीब्रेट करने का फैसला लिया और 'सुई-धागा' के सेट पर गणपति की मूर्ती ले आए। दोनों ने इस तस्वीर के साथ फैंस को इको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाने की सलाह दी है।
- बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर और टूटे दिलों की आवाज नेहा कक्कर ने भी अपने घर गणपित लाए। नेहा ने अपने भाई टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ संग गणपित की एक तस्वीर फैंस के लिए साझी की है। तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है कि नेहा ने घर में गणपति को स्थापिक कर दिया है।
- एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर गणपित का स्वागत किया। गणपति को घर लाकर सबसे पहले शिल्पा ने नारियल चढा़या और उनके पति राज कुंद्रा ने नारियल फोड़ कर मूर्ति को उठा कर घर के अंदर ले गए। गणपति को घर के अंदर ले जाने के लिए राज और शिल्पा ने एक साथ मूर्ती उठाई।
- शिल्पा और उनके पति राज गणेश भगवान के आगमन पर काफी उत्साहित दिखे। साथ में उनके बेटे और आसपास मौजूद सभी लोगों में खासा उत्साह नजर आया। त्योहार के मौके पर तस्वीरों में शिल्पा और राज कुंद्रा के चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है।
- गणपति अपने घर लाने में बॉलीवुड स्टार्स भी किसी से पीछे नहीं है। हनी सिंह के म्युजिक एल्बम से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अर्वशी रौतेला भगवान गणेश की सवारी मूसक की धातू की मूर्ती अपने घर ले लाईं।
- 'भारत' स्टार सलमान खान की जय हो और 'रेस 3' को स्टार डेजी शाह भी अपनी कार से गणपति को घर ले आईं। डेजी ने गणपित को किस तरह कार से उतारा और घर के अंदर उनके साथ प्रवेश किया ये दृश्य देखने वाला था।
- संजय दत्त के घर भी गणपति ने दस्तक दी। हालांकि संजय कहीं नजर नहीं आए पर उनकी बेटी घर के बाहर गणपति की मूर्ती संग नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि संजय के घर में काफी रात को मूर्ती आई है। तभी उनकी बेटी को तस्वीर में काफी नींद आ रही है।
- डायरेक्टर जेपी दत्ता भी अपने परिवार के साथ गणपति को अपने घर ले कर आए। जे पी दत्ता इस दौरान अपनी फैमिली संग हर्ष उल्लास के साथ डांस करते भी नजर आए। तस्वीर में जेपी घर के बाहर गणेश मूर्ती का इंतजार करते दिख रहे हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk