पहला उपाय:

नवरात्र में केले के वृक्ष की जड़ में चावल, रोली, फूल और जल अर्पित करना चाहिए। उसके बाद नवमी के दिन पेड़ की थोड़ी जड़ को तिजोरी में रखने से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

दूसरा उपाय:

नवरात्र में कच्चे आटे की लोई में गुड़ भर कर तेज बहते हुए जल में प्रवाहित करना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे भी इंसान को कर्ज में मुक्ति मिल सकती है।  

तीसरा उपाय:

नवरात्र में कर्ज से मुक्ति पाने का ये उपाय भी सरल है। कौड़ी और हर सिंगार की जड़ को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप से पूजन करके पहनने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

चौथा उपाय:

वहीं सफेद वस्त्र में पांच गुलाब के फूल, चावल, चांदी का टुकड़ा और गुड़ रखें। इसके बाद 21 बार गायत्री मंत्र का पाठ कर उसे जल में प्रवाहित करने पर कर्ज खत्म हो सकता है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk