लेकिन, क्या कोई सिर्फ मजे लेने के लिए भी लूट कर सकता है? पब्लिक स्कूल में पढऩे वाले और अच्छे घरों से ताल्लुक रखने वाले लकी और अतिन ने तो सिर्फ इसीलिए एक महिला की चेन खींच ली। बात इतनी थी कि चेन स्नेचिंग कैसे की जाती है?

अच्छी फैमिली से हैं दोनों

फ्राइडे को चकेरी पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। दोनों ही जगईपुरवा के रहने वाले हैं। लकी उर्फ अभिषेक साहू नौवीं का और अतिन उर्फ शुभ साहू 11वीं का स्टूडेंट है। दोनों सेंट एलाइशेस स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों ही अच्छी फैमिली से हैं.लकी के फादर बिस्किट कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं और अतिन के फादर सर्राफा कारोबारी हैं। घरवालों को जब बच्चों की करतूत का पता चला तो वो उनके होश उड़ गए।

दम है तो करके दिखा

दोनों ने जब चेन स्नेचिंग करने की वजह बताई तो सभी हैरान रह गए। 26 जुलाई को अतिन और लकी अपनी रेड पल्सर से निकले थे। जगईपुरवा चौराहे पर खड़े होकर गपशप कर रहे थे। तभी सामने एक कपल चाट खा रहे थे। बात-बात में निकला कि चेन स्नेचिंग कैसे की जाती है? बस दोनों ने हाथ आजमाने की ठान ली। अतिन ने बाइक संभाली और लकी पीछे बैठा। बाइक तेजी से महिला के बगल से निकाली और उसके गले में झपट्टा मार दिया। आधी चेन गले में रह गई और आधी हाथ आई.  जिस महिला की चेन खींची थी उसका नाम उर्वशी है। उर्वशी असोम में टीचर है। वह चकेरी में अपने मायके आई हुई थीं। उर्वशी ने घटना के बाद पुलिस को कंप्लेंट की। पुलिस ने वायरलेस कर सभी चौराहों पर नाकेबंदी की। लकी और अतिन की शक्ल देखकर पुलिस अंदाजा नहीं लगा पाई कि ये स्नेचर हो सकते हैं। इनकी बाइक का नंबर नोट करने के बाद छोड़ दिया। उर्वशी ने जब इनकी पहचान की तो पुलिस ने इन्हें पकड़ा। पहचाने जाने के डर से अतिन ने बाल कटवा डाले और कपड़ों को भी छुपा दिया, मगर पुलिस के हत्थे चढऩे के बाद बाइक के अलावा कपड़े भी बरामद कर लिए.