- पकड़े गए एक शातिर की पब्लिक ने ली जमकर खैर

PATNA: राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हर दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार की रात तीन शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने मजिस्ट्रेट कॉलोनी पहुंचे थे। अमरनाथ झा के घर में चोरी करने ये घुसे ही थे कि घर के केयर टेकर को इसका पता चल गया। उसने शोर मचाया। सभी चोर घर से निकल भागने लगे। तीन में से एक को पब्लिक ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जिसकी जमकर पिटाई की। दरअसल, अमरनाथ झा फैमिली को लेकर बेंगलुरु गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने राज मोहन को घर की देखरेख का जिम्मा दिया था। इसी के तहत वो रात में सोने पहुंचा था। तभी उसकी नजर घर में चोरी कर रहे तीन चोरों पर पड़ी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

- पुलिस ने दूसरे शातिर को पकड़ा

भागने के क्रम में पब्लिक ने दीपक कुमार नाम के शातिर को खदेड़ कर पकड़ा। उसकी इतनी पिटाई की कि इलाज के लिए उसे हॉस्पीटल ले जाना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर राजीव नगर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दीपक से पूछताछ किया। जिसमें टीमल राम उर्फ राहुल और मुन्ना मांझी के नाम का खुलासा हुआ। पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर टीमल राम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुन्ना फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार तीनों शातिर चोर हैं और शास्त्रीनगर थाना के पास स्थित झोपड़पट्टी के रहने वाले हैं।