- गोरखनाथ की घटना, फैमिली मेंबर्स इलाज के लिए गए थे दिल्ली

GORAKHPUR: गोरखनाथ एरिया में एक बंद मकान में चोरों ने धावा बोलकर कमरे से नकदी समेत ढाई लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए। घटना के दिन परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। वह मकान में ताला बंदकर इलाज के लिए दिल्ली गए हुए थे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। लेकिन मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

पड़ोसी ने दी घटना की जानकारी

गोरखनाथ एरिया के राजेंद्र नगर निवासी वेद प्रकाश श्रीवास्तव की पत्नी की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। पांच रोज पहले अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे। जाते समय उन्होंने मकान में ताला बंद किया था। मंगलवार की सुबह मकान का ताला टूटा देखकर पड़ोसी ने इसकी जानकारी वेद प्रकाश को दी। उन्होंने इसके बारे में अपने एक रिश्तेदार को बताया। सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। बुधवार को वेद प्रकाश परिवार के साथ कमरे पर पहुंचे तो कमरे की आलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामन बिखरे हुए थे। उन्होंने बताया कि 50 हजार रुपये नकदी समेत ढाई लाख के जेवरात गायब हैं।