RANCHI: राजधानी में चोरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार चोरों ने रांची के धुर्वा स्थित एक घर को निशाना बनाया है। जिस घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, वे लोग फिलहाल अमेरिका में हैं। पुलिस ने बताया कि घर में गहने, कैश थे या नहीं और क्या-क्या चोरी की गई है, इसकी जानकारी मकान मालिक के आने के बाद ही मिल पाएगी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा घर मालिक श्रीकांत को सूचना दे दी गई है।

हर रूम के सामान बिखरे

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मकान मालिक श्रीकांत पिछले 3 महीने से अमेरिका में है। चोरों को शायद इसकी जानकारी मिल गई थी कि घर में कोई नहीं है। जिसके बाद देर रात घर में चोरी की गई। बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने जब श्रीकांत के घर का ताला टूटा हुआ देखा तो जगन्नाथपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम घर का सारा सामान बिखरा देख हैरान रह गई। चोरों ने घर के लगभग सभी कमरों को खोल कर उसमें रखे हर सामान को चेक कर बिखेर दिया था।