JAMSHEDPUR: महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडकिल कॉलेज व हॉस्पिटल के रिटायर्ड डॉक्टर वाईनाथ के एमजीएम थाना क्षेत्र के हिल बिहार कॉलोनी स्थित घर को चोर गिरोह ने निशाना बनाया। घर की क्लिनिक से क्ख् हजार रुपये नगद, कपड़े और कुछ सामान चुरा लिए। घर में बैठकर चोरी करने वालों ने शराब सेवन भी किया। घटना शुक्रवार आधी रात की है। इसकी शिकायत एमजीएम थाने में दर्ज कराई गई है।

ग्रिल उखाड़ कर घुसे चोर

डॉक्टर के घर में चोरी करने वाले खिड़की की ग्रिल को ही उखाड़ दिया। खिड़की से कमरे में प्रवेश कर गए। अलमारी का लॉक तोड़ दिया। इसमें रखे सारे सामान को निकाल ले गए। इसके बाद डॉक्टर की केबिन में गए। वहां कैश बाक्स में रखे क्0 से क्ख् हजार रुपये नगद निकाल लिया। चोरी करने वालों ने रसोई घर की खिड़की तोड़ने की कोशिश की। इसमें असफल होने पर कमरे की खिड़की की ग्रिल को उखाड़ दिया। डॉक्टर वाईनाथ ने बताया कि क्लिनिक की दाराज में एक मैगजीन रखी हुई थी। इसी मैगजीन में उन्होंने लिफाफा में साढ़े नौ हजार रुपए रखे थे। इस पर शायद चोरी करने वालों की निगाह नही पड़ी। रुपये बच गए।