RANCHI: गोंदा थाना क्षेत्र के धवन नगर निवासी मुकेश कुमार सिंह के बंद घर में चोरी हो गई है। इसकी सूचना होली की छुट्टी पश्चिम बंगाल के हुगली में मना कर सोमवार को रांची लौटे किराएदार देवव्रत को मिली। इसके बाद उसने गोंदा थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मुकेश के आवास की पड़ताल की। गोंदा थानेदार ने बताया कि मकान मालिक को चोरी की सूचना दे दी गई है। अब उनके आने का इंतजार है, ताकि चोरी गई संपत्ति का पता चल सके। बताया गया कि मुकेश कोरबा स्थित कोल माइंस में नौकरी करते हैं। होली की छुट्टी में उनका पूरा परिवार कोरबा में ही था।

किराएदार गया था हुगली

बताया गया कि धवन नगर निवासी मुकेश कुमार सिंह कोरबा में कोल माइंस में नौकरी करते हैं और होली की छुट्टी में सपरिवार कोरबा में ही थे। उनके घर में किराए के रूप में देवब्रत नामक एक व्यक्ति रहता है, वह भी होली की छुट्टी में ख्फ् मार्च को पश्चिम बंगाल के हुगली गया हुआ था। सोमवार को जब देवब्रत रांची वापस लौटा तो देखा कि मकान मालिक के घर और उसके रूम का ताला टूटा हुआ है। मकान मालिक के घर के अलमीरा में रखे सामान अस्त व्यस्त पड़े हैं। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसकी सूचना देवब्रत नायक ने गोंदा थाना को दी।