- चोर उठा ले गए हजारों का सामान

- पुलिस थाने की बगल की घटना

- पुलिस की निष्क्रियता का चोरों ने उठाया फायदा

- पुलिस कर रही छानबीन

KAUSHAMBI(JNN): दोआबा में पुलिस से ज्यादा चोरों के हौसले बुलंद हैं। हौसले बुलंद भी क्यों न हो जब चोर अपने काम में सक्रिय हैं, वहीं पुलिस अपने काम में निष्क्रिय है। शुक्रवार को चोरों ने पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाया और थाने के बगल स्थित गुमटी का ताला तोड़ डाला और हजारों का सामान पार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मामला चरवा थाना परिसर का

चरवा के समसपुर गांव निवासी रामू पाल पुत्र राम विशाल थाना परिसर के बगल में ही चाय-पान की गुमटी रखकर व्यवसाय करता है। शुक्रवार की देर शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह होने पर इस बात की जानकारी दुकानदार और वहां पर रहने वाले लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया।

छानबीन शुरू है

भुक्तभोगी ने गुमटी का ताला टूटने और हजारों रुपये के सामान गायब होने की जानकारी तत्काल इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पाकर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।