- भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के नाम पर पब्लिक को जमकर किया प्रताडि़त, डायल-100 पर चढ़कर किया 'तांडव', लगाया जाम, पब्लिक को किया परेशान

kanpur@inext.co.in

KANPUR। गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोकाकोला चौराहे पर जो 'तांडव' किया उस पर शर्म करना चाहिए। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए वो किस कदर गिर सकते हैं। चौराहे पर जमकर नंगनाच किया। पब्लिक को तो छोडि़ए पुलिस को भी नहीं छोड़ा। इस चक्का जाम की वजह से लगे जाम में पब्लिक को घंटो परेशान होना पड़ा। और तो और पुलिस की डायल क्00 की गाड़ी भी अराजकता का शिकार हुई।

लगा जाम पब्लिक हुई परेशान

गुरुवार दोपहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जैसे ही कोका कोला क्रासिंग पर पहुंचे। उनकी अराजकता देखने को मिली। भाजपाईयों ने चौराहे को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रैफिक संचालन के लिए बनाए गए बूथ पर भाजपाईयों ने कब्जा कर लिया। चौराहे पर कब्जा होने से चारों ओर का रास्ता बंद हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसने से पब्लिक को परेशान होना पड़ा। तेज धूप में करीब ख् घंटे तक जाम लगा रहा।

डायल क्00 को भी नहीं छोड़ा

अराजक भाजपाईयों ने डायल क्00 को भी नहीं छोड़ा। प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू होने पर ट्रैफिक बूथ तो बड़े नेताओं के कब्जे में चला गया। युवा कार्यकर्ता सामने खड़ी एक डायल क्00 की गाड़ी पर चढ़ गए। गाड़ी को तोड़ा ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता गाड़ी की छत पर चढ़ गए और नारे लगाने लगे। जिससे गाड़ी की नम्बर प्लेट टूट गई। वहीं कई लोगों की गाडि़यों पर भी उन्होंने चढ़कर पब्लिक को परेशान किया।