- राष्ट्रीय लोक अदालत में जमकर उमड़ी भीड़

- न्यायालय समेत कई विभागों में आयोजित की गई लोक अदालत

- वसूला गया दो करोड़ से राजस्व

LUCKNOW : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय और प्रत्येक तहसीलों में सैटर्डे को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

वसूला गया जुर्माना

राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, उत्तराधिकार, फौजदारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकार, बैंक, लोन, वित्तीय संस्थाओं, मोबाइल कंपनियों सहित सभी प्रकृति के लंबित वादों और प्री-लिटिगेशन स्तर के वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 164 वादों का निस्तारण किया गया। चार करोड़ 44 लाख 52 हजार प्रतिकर के रुप में दुर्घटना में पीडि़त व्यक्तियों को दिलाये गये। इस लोक अदालत में फौजदारी द्वारा 24 लाख 86 हजार रुपए जुर्माने के रूप में फौजदारी वादों का निस्तारण में वसूल किये गये। दीवानी संबंधी 725 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा पारिवारिक 207 वादों का निस्तारण किया गया।

दो करोड़ से ज्यादा वसूले गये

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित वादों के अतिरिक्त ऐसे मामलों का भी निस्तारण किया गया जो अभी किसी न्यायालय में नहीं दाखिल हुये थे। ऐसे मामले अधिकतर बैंक और मोबाइल कंपनियों से संबंधित थे। जिनका निस्तारण कर लोक अदालत में 2 करोड़ 15 लाख 82 हजार 472 रुपये के बिलों और ऋणों की वसूली की गयी। राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 39152 मामलों का निस्तारण विभिन्न राजस्व न्यायालयों द्वारा किया गया।