44 फुट चौड़ा यह ब्लाउज
दुनिया में कई लोग अपने अजीबोगरीब काम के चलते वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते आए हैं। इसमें हम भारतीय भी पीछे नहीं है। इसका ताजा उदाहरण है बंगलुर में रहने वाली अनुराधा ईश्वर। विनय फैशंस की मालिक और बिजनेजवुमेन अनुराधा को कुछ अलग करना था। ऐसे में उन्होंने 30 फुट ऊंचा और 44 फुट चौड़ा ब्लाउज बना डाला। हालांकि यह ब्लाउज तो दो साल पहने बना था लेकिन गिनीज बुक में इसे अब शामिल कर लिया गया है।

पांच लोगों ने मिलकर बनाया
इस ब्लाउज को बनाना कोई आसान काम नहीं था। इसे बनाने के लिए 72 घंटे तक पांच लोगों काम किया। ईश्वर इसे 'Big Catori Blouse' के नाम से पुकारती हैं। इसे बनाने में 280 मीटर प्रिंटेड कॉटन और 20 मीटर ऑरेंज पॉलीएस्टर कपड़े का इसकी पाइपिंग में इस्तेमाल किया गया है।

आखिर कहां से आया यह आइडिया
अनुराधा बताती हैं कि उन्हें यह आइडिया उनके बेटे विनय ने दिया। विनय इंजीनियरिंग स्टूडेंट हैं और खुद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। इनमें सबसे छोटी Crochet mat के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया और यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम्स नेशनल रिकॉर्ड ने उन्हें शामिल किया है। साथ ही वो '173 dragon fly pictures in 42 minutes' के लिए लिम्का रिकॉर्ड्स आदि में शामिल हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk