कुछ सालों पहले जब पूरी दुनिया में कीमती आईफोन को खरीदने के लिए लोग दीवाने हुए जा रहे थे, उस समय सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने भले मजाक में ही लेकिन ये इच्छा जताई थी कि आईफोन के लिए वो अपनी किडनी बेचने की सोच रहे हैं। तब लोगों को भले ही यह बात मजाक लगी हो लेकिन अब ऐसा सच में हो रहा है। एप्पल आईफोन 7 यानि आईफोन के लेटेस्ट और महंगे फोन को खरीदने के लिए कोई अपनी किडनी बेचने निकला है तो कोई अपनी क्यूट गर्लफ्रेंड के साथ धोखा करके उसे गिरवी रखने पर तुला हुआ है। अब कोई ऐसा करेगा तो क्या दुनिया उसे रोकेगी नहीं। यही तो बात है कि इन लड़कों को आईफोन 7 खरीदने का ऐसा भूत सवार है कि कोई उन्हें कितना भी समझाए लेकिन वो गलत सही सब कुछ भूलकर ऐसा ही करने पर आमादा हैं।

omg! आईफोन 7 के लिए अपनी क्‍यूट गर्लफ्रेंड को गिरवी रखने पहुंचा यह लड़का

हो सकता है कि किसी पुरानी फिल्म में आपने हीरो को पैसों की खातिर अपना कोई अंग बेचते देखा हो लेकिन अब इन दो पागल लड़कों की करतूत हम आपको दिखाएंगे। ये दो लड़के आईफोन 7 के लिए अपनी किडनी या गर्लफ्रेंड को कुर्बान करने पर तुले हुए हैं। लड़कियों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने इन दोनों को कैसे कैसे समझा रहे हैं। इसका नजारा देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे कि आम लोगों में भी इतनी ताकत होती है कि मिलकर गलत से गलत इंसान को भी सही रास्ते पर ले आएं। तो क्या इन दो लड़कों का हृदय परिवर्तन हुआ या नहीं? आप खुद देखें इस वीडियो में।

 

 

 

जब हॉट मिनी स्कर्ट पहनकर यह लड़की पहुंची सड़कों पर! देखें दिल्ली और मुंबई का मिजाज

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk