breast शब्‍द को खेल समझते हैं लड़के,इसलिए इस लड़की को करना पड़ा ये सब
पाकिस्तान में कुछ लड़कों को 'ब्रेस्ट कैंसर' को लेकर मजाक करना भारी पड़ गया। यह लड़के इसका सिर्फ इसलिए मजाक बना रहे थे क्योंकि इसके साथ 'ब्रेस्ट' शब्द जुड़ा था। इसमें एक युवक का कहना था कि, 'ओए वो क्या कह रहे थे' तो दूसरे का जवाब था, 'पता नहीं यार 'ब्रेस्ट कैंसर' का कुछ करने आए थे। उसी का बता रहे थे। इन दोनों की बातें सुनकर तीसरा खूब जोर-जोर से हंसने लगा। तभी वहां से एक लड़की निकली और उसने इनकी बातें सुन लीं। उस समय लड़की को गुस्सा तो बहुत आया लेकिन उसने वहां पर जवाब देने के बजाए सोशल मीडिया पर लड़कों को बेइज्जत करना बेहतर समझा।

breast शब्‍द को खेल समझते हैं लड़के,इसलिए इस लड़की को करना पड़ा ये सब
इस लड़की का नाम फमा हसन है और वह उन्हीं लड़कों के कॉलेज में पढ़ती है। फमा ने लड़कों की छिछोरी बातों को फेसबुक पर शेयर किया। इसके साथ ही फमा ने एक मैसेज भी लिखा, 'ब्रेस्ट कैंसर को लड़के जितना छोटा समझते हैं वह उतना होता नहीं है। पाकिस्तान में ही तकरीबन 40 हजार महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार होती हैं। यही नहीं एशिया में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित पाकिस्तानी महिलाएं हैं। इनमें से अधिकांश को मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं और उनकी मौत हो जाती है।

breast शब्‍द को खेल समझते हैं लड़के,इसलिए इस लड़की को करना पड़ा ये सब
फमा आगे लिखती हैं कि, 'हम यहां बैठकर सिर्फ बातें करते हैं। अगर इसकी जगह लोगों को जागरुक करें तो समाज का कल्याण होगा। यह तभी संभव है जब हम 'ब्रेस्ट कैंसर का मजाक उड़ाने के बजाए उसे गंभीरता से लें। खासतौर पर वो चार लड़के जो ग्रुप में बैठकर इसका मजाक उड़ाते हैं। उन्हें सबसे पहले शिक्षित होने की जरूरत है। उन्हें यह समझना होगा कि महिलाओं के अंग सिर्फ उपभोग की वस्तु नहीं हैं। हम भी इंसान हैं और हमारे भी अंगों में बीमारी हो सकती है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk