-राशियों पर होगा ग्रहों की चाल का प्रभाव

-किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को मिलेगी सामाजिक सम्पन्नता

-होली सभी के लिए नहीं होगा शुभ

GORAKHPUR:

होली के त्योहार में इस बार ग्रहों के मुताबिक रंगों का चयन कर आप होली को और भी ज्यादा शुभ बना सकते हैं। ग्रहों की गति के जानकार बताते हैं कि विभिन्न राशि के व्यक्तियों को ग्रहों के मुताबिक ही रंगों और परिधानों का उपयोग करना चाहिए। इस बार होलिका दहन और होली के पर्व को लेकर किसी तरह का संशय नहीं है। 1 को होलिका दहन और 2 मार्च को होली मनाई जाएगी। लेकिन भद्रा लगने पर थोड़ी समस्या होती है। लेकिन इस वर्ष ऐसा संयोग बन रहा है कि अधिकांश लोगों के लिए होली शुभ होगी। ग्रहों के जानकार बताते हैं कि रंगों और परिधान के यूज को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

मेष-

मेष राशि के लोगों के लिए लाल व पीला रंग का परिधान पहनना शुभ होगा। इसी कलर का अबीर व गुलाल भी इन्हें खेलना चाहिए।

वृषभ- हरा रंग का परिधान पहनने से आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। वृषभ राशि के लोगों को हरे रंग के ही अबीर व रंग का इस्तेमाल करना शुभ होगा।

मिथुन-

नीला रंग का उपयोग भाग्यकारी होगा। मिथुन राशि के लोगों को इसी रंग के परिधान व अबीर गुलाल का उपयोग करना चाहिए।

कर्क-

लाल व पीला रंग का परिधान पहनना कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ होगा। साथ ही इसी रंग के अबीर व गुलाल का उपयोग करना भाग्यकारी होगा।

सिंह-

पीला रंग प्रेम का सूचक है वहीं लाल रंग का उपयोग भाग्यकारी होगा। लाल व पीले रंग के कपड़े पहनना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ होगा।

कन्या-

होली में कन्या राशि के लिए हरा रंग शारीरिक व व्यावसायिक लाभ देगा। साथ ही हरे रंग के कपड़े शुभ होंगे।

तुला-

नीला रंग प्रेम का सूचक है इससे अपनों में प्रेम की बढ़ोत्तरी होगी व हरा रंग भाग्यकारी होगा। नीला व हरे रंग का परिधान पहनना शुभ होगा।

वृश्चिक- दुधिया व सफेद रंग भाग्यकारी सिद्ध होगा व पीला रंग आपसी प्रेम को बढ़ाएगा। वृश्चिक राशि के लोगों को इन्हीं रंगों के कपड़े पहनने के प्रयास करना चाहिए।

धनु-

रानी कलर का रंग भाग्य के लिए शुभ होगा व लाल रंग अपनों में प्रेम को बरकरार करेगा। धनु राशि के लोगों के लिए होली के दिन लाल व रानी रंग का कपड़ा पहनना शुभ होगा।

मकर-

सफेद रंग प्रेम में बढ़ोत्तरी का कारण बनेगा व अंतरमन को सुदृढ़ करेगा। साथ ही हरा रंग भाग्यकारी होगा। इस राशि के लोग इन्हीं रंगों के कपड़े पहनने चाहिए।

कुम्भ-

हरा रंग प्रेम की भावना को मजबूत करेगा व सफेद भाग्योदय का कारण बनेगा। कुम्भ राशि के लोगों को हरा व सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मीन-होली में प्रेम विषयों के लिए स्थिति पहले से अधिक बेहतर हो जाएगी। सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

सभी राशियों के लोगों के लिए अलग-अलग कलर शुभ होते हैं। इनका ध्यान रखा जाए तो होली सभी के लिए शुभ होगी।

पं। नरेन्द्र उपाध्याय