ये है मकसद
इस महिला का नाम है एलेक्स बोगातिरिवो जो लंदन में रहती है। एलेक्स का कहना है कि जोंकों से अपने शरीर का खून चुसवा कर वो अपना मोटापा कम कर रहीं हैं। उनका कहना है कि जब से उन्होंने इस प्रक्रिया को शुरू किया है तब से वो करीब 57 किलो वजन कम कर चुकी हैं। बता दें कि इन जोंको को एलेक्स ने कई सालों से पाल रखा है। अब उनको वजन कम करने का ये तरीका किसने बताया ये तो वो ही जानें। अगर आप सोच रहें है कि सिर्फ मोटापा कम करने के लिए ही ये खतरनाक प्रक्रिया एलेक्स करती हैं तो आप गलत हैं।
omg! ये महिला अपने शरीर का खून जोंकों से चुसवाती है
यहां भी
दरअसल एलेक्स इन जोंको को अपने चेहरे पर भी घंटों चिपकाए रहती है। उनका कहना है कि ऐसा करके चेहरे की झुर्रियां धीरे-धीरे खत्म होती हैं और चेहरा पहले के जैसे जवां दिखने लगता है। अब ये तो भाई वो ही जानें। उनका कहना है कि जोंकों से वो अपना खून इसलिए चुसवाती हैं ताकि उनके शरीर से सारे हानिकारक तत्व निकल जाएं।
omg! ये महिला अपने शरीर का खून जोंकों से चुसवाती है
दांतों में
यही नहीं एलेक्स दांतों के बीच भी जोंको को रखती हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से दांत और ज्यादा मजबूत होते हैं। उन्होंने बताया की इस प्रक्रिया को शुरू करने के बाद से उनको एक नई जिंदगी मिल गई और इससे वो बेहद खुश हैं।
omg! ये महिला अपने शरीर का खून जोंकों से चुसवाती है

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk