- मौके पर ही मंजू ने तोड़ा दम, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

- खाजेकलां के शाह की इमली की घटना

PATNA CITY : पहले जेठानी से झगड़ा हुआ, फिर सास और जेठानी घर से बाहर चले गए। इसके बाद ख्म् साल की मंजू देवी ने खुद को रूम में बंद कर आग लगा ली। इसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आग लगाकर सुसाइड करने का यह मामला खाजेकलां थाना के शाह की इमली एरिया का है। मंजू के पति सुनील रजक की हरनाहा टोला में कपड़ा प्रेस करने की शॉप है। दोनों की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। शिवा और नलीन इनके दो बेटे भी हैं। घटना के दौरान वह अपने शॉप पर ही था। दरअसल, सुनील के घर में पिछले कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। ये विवाद मंजू और उसकी बड़ी जेठानी सरोज देवी के बीच चल रहा था। सोमवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ।

घर से निकली सास और जेठानी

मंजू और सरोज के बीच पहले बहस हुई। फिर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। सास लखिया देवी ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, पर दोनों ने सास की बातों को दरकिनार कर दिया। इसके बाद लखिया देवी ने किसी तरह बड़ी बहू सरोज को मनाया और घर के बाहर चली गई।

धुआं निकलता देख हुआ शक

सास और जेठानी के घर से बाहर जाते ही मंजू घर के फ‌र्स्ट फ्लोर पर स्थित अपने रूम में चली गई। रूम का दरवाजा बंद कर उसने खुद पर किरासन तेल छिड़का और आग लगा ली। घर से बाहर गई सास की नजर रूम से निकलते धुएं पर पड़ी। इसके बाद शोर मचाया और फिर पड़ोसियों ने रूम का दरवाजा तोड़ा। तब तक मंजू की डेथ हो चुकी थी। सुसाइड की इंफारमेशन मिलते ही महेन्दु्र स्थित मंजू के मयके वाले मौके पर पहुंचे। खाजेकलां थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच की। मंजू के मयके वालों ने जेठ, जेठानी, ननद और ननदोसी के खिलाफ हत्या की साजिश रचने और प्रताडि़त करने का एफआईआर दर्ज कराया।