फीरोजाबाद : दुष्कर्म पीडि़ता महिला के परिजनों को आरोपी डरा धमका कर मुकदमा वापस करने का दवाब डाल रहे हैं। इससे महिला का पूरा परिवार भयभीत है। पीडि़ता ने गुरुवार को एएसपी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है। कुछ दिन पूर्व एक दबंग चिकित्सक ने दवा लेने गई महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया था। चिकित्सक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया। जिसकी जांच महिला इंस्पेक्टर ने की थी। बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना उत्तर में आरोपी चिकित्सक व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज हुए भी तीन दिन का समय व्यतीत हो गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।