फीरोजाबाद: अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर उसकी अंत्येष्टि कर साक्ष्य भी समाप्त कर दिए। इतना ही नहीं अब आरोपी मृतका के परिजनों को जानलेवा धमकी दे रहे हैं। फौजी न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है, मगर उसे न्याय नहीं मिल सका है।

थाना रामगढ़ के गांव चनौरा निवासी वीरेंद्र कुमार फौजी ने अपनी पुत्री श्रीमती सुनील की शादी 15 जनवरी 2014 को दान दहेज देकर सिरसागंज निवासी प्रवेश प्रताप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुनील के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी। आरोप है कि सुनील के ससुरालीजनों ने तीन फरवरी को जहर देकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अंतेष्ट कर दी। जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। आरोप है कि पुलिस ने मृतका के ससुरलीजनों से सांठगांठ कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। पीडि़त वीरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।