पैदल घर जा रही थी
आभा गुप्ता कर्नलगंज एरिया में रहती हैं। वह आंगनबाड़ी में जॉब करती हैं। ट्यूजडे को वह सिविल लाइंस किसी काम से आई थीं। दोपहर में वह पैदल ही घर लौट रही थीं। रास्ते में सेंट जोसफ इंटर कालेज के पास बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन उड़ा दी। इस घटना से आभा स्तब्ध रह गईं। उन्होंने तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके इस घटना को बताया। जांच के नाम पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि बाइक सवार बदमाशों का कुछ पता नहीं चला. 

ब्लैक पल्सर से थे बदमाश
दूसरी ओर धूमनगंज प्रीतमनगर एरिया से भी बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन उड़ा दी। प्रीतमनगर के रहने वाले सुरेश यादव की वाइफ माला यादव अपने घर से बच्चे को लेकर गई थी। वह पैदल ही जा रही थी।  इस दौरान रास्ते में ब्लैक पल्सर से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा दी। स्नेचिंग की घटना से माला दंग रह गई। उन्होंने अपने घर वालों को बताया। जिसके बाद उन्होंने धूमनगंज पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। इस केस में भी पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।  