ALLAHABAD: हंडिया कस्बे में शनिवार की रात अनियंत्रित रफ्तार से जा रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार तीनो युवकों की मौत हो गयी। तीनो दांदूपुर के रहने वाले थे। मरने वालों में मामा भांजा रंगी लाल व रोहित तथा तीसरा मनीष था। रंगी लाल मोटर मैकेनिक था। मनीष उसके यहां काम करता था। घटना रात 10 बजे की है। घटना के वक्त तीनो दावत खाने के लिए जा रहे थे। घटना के बाद आसपास के लोग जुटे तो चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी। देर रात घर वाले भी रोते बिलखते स्पॉट पर पहुंचे। पुलिस बस नंबर के आधार पर दुर्घटना करने वाले चालकों तक पहुंचने की कोशिश में लगी थी। समाचार लिखे जाने के समय तक पंचनामा नहीं भरा गया था।

नवाबगंज में किशोरी से बलात्कार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के उगई का पुरा गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ शनिवार को गांव के ही रहने वाले एक युवक ने बहला-फुसलाकर मुंह काला किया। इसकी सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस देर रात तक सूचना कन्फर्म नहीं कर रही थी।