चलती ऑटो पर गिरा सूखा पेड़, छह लोग बुरी तरह घायल

सिटी के 14 इलाकों में जल-जमाव, घरों में घुसा पानी

पांच जिलों के डीसी ने दिया स्कूल बंद करने का आदेश

रांची में 70.8 एमएम बारिश, आज भी होगी भारी बारिश

RANCHI (25 July) : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में पिछले 7ख् घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सूबे के पांच जिलों, रांची, बोकारो, जमशेदपुर, गिरिडीह और हजारीबाग में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। रांची में स्थिति ज्यादा गंभीर है। एक दर्जन से भी ज्यादा जगहों पर पेड़ गिरने से सिटी में आवागमन बाधित हुआ, वहीं रातू थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में मंगलवार को एक सूखा पेड़ चलती ऑटो पर गिर गया, जिससे ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है।

नदियां उफान पर, कई पुल-पुलिया ध्वस्त

लगातार हो रही बारिश से राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। ग्रामीण इलाकों में छोटे-बड़े नाले भर गये हैं। सैकड़ों गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। जिला मुख्यालयों से इनका संपर्क कट गया है। शहरों में जल-जमाव से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जमशेदपुर में स्वर्णरेखा व खरकई नदियां उफान पर हैं। आलम यह है कि एनएच-फ्फ् पर गालूडीह डायवर्सन के ध्वस्त हुए फ् दिन बीत चुके हैं, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। गाडि़यों की करीब ब्0 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। 8000 से भी ज्यादा गाडि़यां खड़ी हैं। बड़ी संख्या में लोग रांची-जमशुदपुर हाई-वे पर फंसे हैं। इसी सड़क से ओडि़शा और पश्चिम बंगाल का संपर्क झारखंड से होता है। डायवर्सन टूटने के कारण इन दोनों राज्यों से झारखंड का संपर्क टूट गया है।

दस जिलों में अलर्ट, बांधों के फाटक खोले गये

बारिश के कारण दल जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। नदियों में उफान को देखते हुए डैम के फाटक खोले जा रहे हैं। पतरातू डैम के 8 फाटक मंगलवार को खोल दिये गये। इससे पूर्व ख्0क्ब् में भारी बारिश के कारण फाटक खोले गए थे। पूरी स्थिति को देखते हुए मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किया है कि वे अपने जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को दो दिन बंद रखने का निर्देश जारी करें। धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, गिरिडीह, हजारीबाग और रांची समेत कई जिलों के उपायुक्तों ने स्कूलों को दो दिन बंद रखने के निर्देश जारी कर दिया है। हालांकि, ज्यादातर उपायुक्तों ने ख्म् जुलाई को आठवीं कक्षा तक के बच्चों के क्लास बंद रखने का निर्देश दिया है। बुधवार को बारिश की स्थिति देखने के बाद आगे निर्णय लिये जाने की बात कही गयी है।

आज भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने ख्म् जुलाई को भी भारी से बहुत भारी (7 सेंटीमीटर से ख्0 सेंटीमीटर तक) बारिश की चेतावनी दी है। ख्म् जुलाई को दो जगहों को छोड़ कर अन्य जगहों पर बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। इन दोनों जगहों पर 7 से क्क् सेंटीमीटर बारिश हो सकती है।

बोकारो : सीसीएल के कथारा में भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्र धुएं से भरा, जहरीली गैस से लोगों की परेशानी बढ़ी

बेरमो : दामोदर नदी उफनाई, पास की बस्ती में घुसा पानी, अलर्ट।

रांची : भारी बारिश से कांके में कोल्ड स्टोरेज का पिलर धंस गया। फ्रीजिंग पैनल से गैस का रिसाव की आशंका के बीच एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लोगों में दहशत।

जमशेदपुर : एनएच-फ्फ् पर गालूडीह डायवर्सन ध्वस्त। गाडि़यों की करीब ब्0 किलोमीटर लंबी कतार लगी। 8000 लोग फंसे।