-अग्निशमन मुख्यालय की अनुशंसा पर सरकार की मुहर

क्रासर

-26 करोड़ 37 लाख रुपये होंगे खर्च, आपूर्ति कंपनियों ने भी दिया ब्योरा

-रांची, जमशेदपुर व धनबाद में होंगे हाइड्रोलिक प्लेटफार्म

रांची : बहुमंजिली इमारतों की आग बुझाने के लिए तीन हाइड्रोलिक प्लेटफार्म अग्निशमन विभाग को शीघ्र मिलने वाले हैं। अग्निशमन मुख्यालय की अनुशंसा पर सरकार ने मुहर लगा दी है। इसपर कुल 26 करोड़ 37 लाख 77 हजार 634 रुपये खर्च होने हैं। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने भी अपना ब्योरा दे दिया है। तीनों हाइड्रोलिक प्लेटफार्म रांची, धनबाद व जमशेदपुर के लिए मंगाए जाने हैं। इसका प्रस्ताव झारखंड अग्निशमन एवं गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय के डीजी बीबी प्रधान ने तैयार कर पुलिस मुख्यालय के माध्यम से सरकार को भेजा था। वर्तमान में राज्य में सिर्फ एक ही हाइड्रोलिक प्लेटफार्म है, जो रांची के डोरंडा स्थित अग्निशमन मुख्यालय में है। तीन अन्य उपकरण मिलने से रांची में हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की संख्या दो हो जाएगी।

----

कहां-कहां कितने मीटर का होगा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म

-रांची : 55 मीटर। कीमत 10 करोड़ 23 लाख 58 हजार 710 रुपये।

-धनबाद : 42 मीटर। कीमत आठ करोड़ 7 लाख नौ हजार 462 रुपये।

-जमशेदपुर : 42 मीटर। कीमत आठ करोड़, सात लाख, नौ हजार 462 रुपये।

---