-आरोपी फरार घटना का कारण पारिवारिक दुश्मनी बताया

-हमलावर के परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्त्रह्र॥ञ्जन्स्/क्कन्ञ्जहृन्: रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में शनिवार की सुबह आपसी रंजिश में गांव के युवक सुनील यादव ने पांच लोगों पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे दो बच्चे और एक महिला की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मां-बेटी अस्पताल में भर्ती

मृतकों में दारोगा यादव की 40 वर्षीया पत्नी लालसा देवी, जमींदार यादव का तीन वर्षीय पुत्र छोटू कुमार और ओम प्रकाश उर्फ रवि यादव का चार वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है। घायल उपेंद्र यादव की पत्नी सुनीता देवी व पुत्री आरती कुमारी को सदर अस्पताल, सासाराम में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद सुनील यादव भाग निकला। पुलिस उसके तीन परिजनों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। घटना का कारण पारिवारिक दुश्मनी बताया है। एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि सभी मृतक अलग-अलग परिवार से हैं। हमलावर के परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। सुनील की गिरफ्तारी के लिए डेहरी एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।