अलग अलग थानाक्षेत्रों में हुई घटनाएं
kanpur@inext.co.in
KANPUR : शहर में अलग-अलग थानाक्षेत्र में करंट ने 3 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक जगई पुरवा निवासी दीपक कुमार की 20 वर्षीय पत्‌नी डॉली सुबह घर का काम कर रही थी। इस बीच वह टेबल फैन का वायर स्विच बोर्ड पर लगाने लगी। तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं महाराजपुर रूमा निवासी 20 वर्षीय अरुण उर्फ छोटू श्यामनगर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। रेस्टोरेंट में खराब हुए पंखे को बदल कर वह दूसरा पंखा लगा रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना अर्रा बिनगवां की है। यहां केडीए कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय हरिगौतम तिवारी पेशे से जनरेटर मेकैनिक थे। परिजनों के अनुसार वह जाजमऊ स्थित तौफीक की टेनरी में जनरेटर ठीक करने गए थे। जनरेटर ठीक करते वक्त करंट लगने से उनकी मौत हो गई।