RANCHI : शहरवासियों के लिए सोमवार का दिन खास है। इस दिन नगर निगम की ओर से तीन सौगात दी जाएगी। 15 करोड़ की लागत से जहां बड़ा तालाब के ब्यूटीफिकेशन की नींव रखी जाएगी, वहीं 106.9 करोड़ की लागत से बनने वाले बिरसा स्मृति पार्क का भी शिलान्यास होगा। इस बार्क के बेसमेंट में तीन सौ गाडि़यों के पार्किग की व्यवस्था होगी। साथ ही नगर निगम की बनने वाली नई बिल्डिंग की भी आधारशिला रखी जाएगी। इसके निर्माण पर 48 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन तीनों का ही निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

1- बिरसा मुंडा स्मृति पार्क

बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का शिलान्यास मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। इसके निर्माण पर 106.9 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जबकि दो साल में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। यहां एक साथ तीन सौ गाडि़यों के पार्किग की भी व्यवस्था होगी।

ये होगा अट्रैक्शन :

इस पार्क में बिरसा मुंडा जेल म्यूजियम

-यूरेनियम म्यूजियम

ट्राइबल हट

-वाच टावर

-झारखंड दर्शन

-बैंक्वेट हाल

फ्रीडम पार्क-योगा सेंटर

माडर्न पौधशाला

जेल तालाब

-बेसमेंट पार्किग

2-नगर निगम बिल्डिंग की न्यू बिल्डिंग

रांची नगर निगम की नई बिल्डिंग की भी नींव सोमवार को जाएगी। इसके निर्माण पर 48 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

होंगी ये सुविधाएं :

-जी प्लस 4 ब्लाक

-जी प्लस 8 ब्लाक

-42 कार लगाने की होगी व्यवस्था

-44 टू व्हीलर किए जा सकेंगे पार्क

3-बड़ा तालाब का होगा ब्यूुटीफिकेशन

बड़ा तालाब के ब्यूटीफिकेशन एंड लैंड स्केपिंग का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 14.89 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और दो साल में ब्यूटीफिकेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसमें तालाब के चारो ओर पाथ वे बनाया जाएगा।