RANCHI: रांची रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स की सुविधा के लिए टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई थी। लेकिन इंस्टालेशन के कुछ दिनों बाद ही मशीन आउट आफ आर्डर हो गई। हालत यह है कि कम दूरी के स्टेशनों के टिकट के लिए भी लोगों को घंटों लाइन में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इस चक्कर में लोगों की ट्रेनें भी छूट जा रही हैं। कई लोग तो दूसरी ट्रेन पकड़ने को मजबूर हो जाते हैं। इसके बावजूद रेल प्रबंधन मशीन चालू कराने को लेकर गंभीर नहीं है।

इंस्टाल की गई थीं दो मशीनें

दो साल पहले रांची स्टेशन के एंट्रेंस पर दो टिकट वेंडिंग मशीन इंस्टाल की गई थीं। इसमें स्टेशनों की पूरी जानकारी डाली गई थी। टिकट लेने के लिए लोगों को अपना डेस्टिेशन स्टेशन डालना था। इसके बाद टिकट के किराए के अनुसार नोट और सिक्के डाले जाते थे। सिक्का डालते ही मशीन से टिकट जारी कर दिया जाता था। इससे लोगों को लाइन में खड़े होने की टेंशन ही नहीं थी। इसके अलावा लोगों को स्मार्ट कार्ड भी जारी किया गया था। जिसे स्वैप कर लोग टिकट कटा सकते थे।

.बॉक्स

मशीन लगाकर मेंटेनेंस भूल जाता है प्रबंधन

रांची स्टेशन पर पैसेंजर्स को सुविधा देने के लिए प्रबंधन ने भले ही टिकट वेंडिंग मशीन लगाई थी। लेकिन लगाने के बाद उसका मेंटेनेंस करना ही भूल जाता है। इसका अंदाजा टिकट वेंडिंग मशीन को देखकर ही लगाया जा सकता है। वहीं वाटर वेंडिंग मशीन की भी हालत कुछ ऐसी ही है।

वर्जन

एक मशीन तो चालू है और उससे टिकट भी निकल रहा है। लोग मशीन से टिकट कटाना ही नहीं चाहते तो हम क्या कर सकते हैं। एक और मशीन को जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। इसके बाद पैसेंजर्स को टिकट के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

-सुहास लोहकरे, सीनियर पीआरओ, रांची डिवीजन