मध्यप्रदेश के सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व का है मामला

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में शुक्रवार सुबह खाना खा रहे अपने शावकों का शिकार बचाने के लिए बाघिन ने एक डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल डिप्टी रेंजर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेंच उपनिदेशक केके गुरवानी ने बताया कि गुरुवार को एक बाघ-बाघिन के बीच लड़ाई की सूचना मिली थी। बाघिन ने अपने 4 शावकों के लिए चीतल का शिकार किया था।

डिप्टी रेंजर को देख बाघिन ने किया हमला

आज सुबह लगभग 6.30 बजे वे शावक उस शिकार को खा रहे थे। इसी दौरान विभाग का अमला इस घटनाक्रम की पुष्टि करने गया था। उन्होंने बताया कि बाघिन अलीगट्टा बीट के बीच घास में बैठी थी। इसी दौरान डिप्टी रेंजर संतोष पटेल वहां पहुंचे। उन्हें सामने देख बाघिन ने अचानक उन पर सामने से छलांग लगाते हुए पंजे से हमला कर दिया। पटेल की पीठ में बाघिन के तीखे नाखून लगे हैं। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

National News inextlive from India News Desk