-दोपहर 2 कानपुर आएगी फ्लाइट और 2:20 पर दिल्ली के लिए भरेगी उड़ान

द्मड्डठ्ठश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

यन्हृक्कक्त्र : दिल्ली-कानपुर फ्लाइट का समय 3 अगस्त से बदल दिया गया है। 27 अक्टूबर तक पैसेंजर्स को बदले हुए टाइम पर ही फ्लाइट मिलेगी। नई टाइमिंग के मुताबिक दिल्ली से चलकर फ्लाइट 2 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यहां से दिल्ली के लिए 2.20 बजे फ्लाइट टेकऑफ करेगी। बदले हुए टाइम से बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ऑपरेशन में आ रही कुछ प्रॉब्लम्स की वजह से टाइमिंग को चेंज किया गया है। जीएम एयरपोर्ट जमील खालिद ने बताया कि 27 अक्टूबर तक फ्लाइट की टाइमिंग को चेंज किया गया है, आगे फ्लाइट की टाइमिंग क्या होगी यह अभी तय नहीं है। वहीं फ्राइडे को 60 पैसेंजर लेकर दिल्ली से 1.38 बजे फ्लाइट लैंड हुई और 2.15 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट 66 पैसेंजर्स को लेकर रवाना हुई।