बॉलीवुड में डेब्यू किया:
बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले जॉन अब्राहम एक बेहतर मॉडल के रूप में उभरे। मॉडलिंग में उन्होंने जबर्दस्त नाम कमाया। इसके बाद वह बॉलीवुड से 2003 में जुड़े। पहली फिल्म जिस्म में उन्होंने काम किया।

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता:

जिस्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिए हुये था। इस फिल्म में उनका नाम सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के लिये फिल्म फेयर द्वारा नामांकित किया गया। इसके बाद उन्हें कई बड़ी फिल्में मिली।

धूम बेहतर फिल्म बनी:

साल 2004 में जॉन ने फिल्म एतबार में काम किया। इसमें उनके साथ बिपाशा बसु ने काम किया था। इसके साथ ही इसी साल उनकी फिल्म धूम भी रिलीज हुई। धूम उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है।

कई फिल्में मिली:

इसके बाद तो उनका करियर निकल पड़ा। फिल्म जिंदा, फिल्म दोस्ताना, फिल्म गरम मसाला, फिल्म विक्की डोनर, रेस 2 और शूट आउट एट बडाला जैसी कई फिल्मों में काम किया।

ये हैं आने वाली फिल्में:

वहीं जॉन अब्राहम इन दिनों आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी कई फिल्म आने वाली हैं। जिसमें रॉकी हैंडसम, वजीर, हेराफेरी 3, ढिसूम, फोर्स 2 और मुंबई सागा जैसी फिल्में शामिल हैं।

अफेयर को लेकर चर्चा में:

जॉन अब्राहम अपने अभिनय के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहें हैं। अभिनेत्री बिपाशा के साथ उनकी अफेयर की खबरे अधिक रहीं हैं।  दोनों का रिश्ता करीब 10 साल तक चला था।

बीते साल की शादी:
हालांकि बाद में जॉन की मुलाकात बैंकर प्रिया रुंचाल से हुई। ये दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आने लगे। जॉन और प्रिया रुंचाल ने बाद में एक दूसरे से 2014 में शादी कर ली हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk