सिख पिता और ब्रिटिश मां की संतान
अभिनेता कबीर बेदी अपने माता पिता की तीन संतानों में से एक थे। उनके पिता बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी लेखक और दार्शनिक थे जबकि मां फ्रीडा बेदी इंग्लैंड के डर्बी से थीं और वह तिब्बती बौद्ध धर्म को अपनाने वाली पहली विदेशी महिला थीं। कबीर ने अपनी स्कूलिंग नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से हासिल की और दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया।

जेम्‍स बांड की फिल्‍म में विलेन बन चुका यह बॉलीवुड एक्‍टर इटली में भी है फेमस

इटली सहित कई देशों में मिली शोहरत
कबीर बेदी पहले ऐसे भारतीय एक्टर हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी। उनका लीड रोल वाले पहले इटैलियन मिनी टीवी धारावाहिक संडोकन ने विश्व भर में रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की और वहां उन्हें कामयाबी और भरपूर शोहरत मिली। इस धारावाहिक ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड कायम किया। इसीलिए वे इटली में बेहद लोकप्रिय हैं और इतालवी भाषा पर उन्हें पूरा अधिकार हासिल है। इसके साथ ही वे जेम्स बांड फिल्म ऑक्टोपसी में विलेन गॉबिंदा की भूमिका निभा पहले और इकलौते ऐसे भारतीय कलाकार बन गए हैं जिसने बांड मूवी में काम किया है। कबीर बेदी ने अमेरिकन धरावाहिक बोल्ड एंड ब्यूटीफुल में भी करीब एक साल तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस धरावाहिक में उन्होंने प्रिंस उमर रशीद का किरदार निभाया। इसके साथ ही कबीर ने मशहूर टीवी शो 'ओपेरा' में भी काम किया है।
कबीर ने कहा माफी कभी नहीं तो पूजा बेदी ने किए ये खुलासे

जेम्‍स बांड की फिल्‍म में विलेन बन चुका यह बॉलीवुड एक्‍टर इटली में भी है फेमस

अफेयर्स और कई शादियां
कबीर बेदीकी जादुई पर्सनैलिटी ने कई महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया, इसके चलते उनके कई अफेयर्स भी चर्चित रहे हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कबीर बेदी ने चार शादियां कीं। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनके दो बच्चे बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। 1997 में सीजोफ्रीनिया नाम की बीमारी से पीड़ित उनके बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली, इस सदमे से कुछ समय बाद प्रोतिमा की भी मौत हो गई। हांलाकि उससे पहले दोनों का तलाक हो चुका था। प्रोतिमा से अलग हो कर तीन साल तक बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी से अफेयर चला और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, पर दोनों ने कभी शादी नहीं की। इसके बाद कबीर ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों का एक बेटा एडम बेदी हैं, जो एक इंटरनेशनल मॉडल हैं और फिल्म ‘हैलो कौन है?’ से बॉलीवुड डेब्यु कर चुका है। बाद में कबीर का सुसैन से भी तलाक हो गया। 1990 में उन्होंने तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की और 2005 में उनसे भी तलाक हो गया। दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं। कबीर ने चौथी शादी 2016 में ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री, मॉडल परवीन दुसांज से की जिनके साथ वे लंबे अर्से तक वो के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।  कबीर और परवीन की उम्र के बीच करीब 29 साल का अंतर है और उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।
देखिए ऋतिक की 'मोहनजो दारो' की ये 10 एक्सक्लूसिव तस्वीरें

जेम्‍स बांड की फिल्‍म में विलेन बन चुका यह बॉलीवुड एक्‍टर इटली में भी है फेमस

अब भी फिल्मों में सक्रीय और ऑस्कर से रिश्ता
कबीर बेदी आज भी फिल्मों में सक्रीय हैं और वो रंगमंच पर भी काम करते रहते हैं। हाल ही में वे ऋतिक रोशन स्टारर आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा मूवी मोहनजोदाड़ों में विलेन के रोल में नजर आये थे। 1982 से कबीर मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज नाम की प्रतिष्ठित अकादमी के वोटिंग सदस्य हैं। यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार पेश करने की जिम्मेदारी उठाती है। वे स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड के भी वोटिंग मेंबर हैं।
ये हैं बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार्स जो हॉलीवुड फिल्मों में भी हैं हिट

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk