शनिवार को तापमान में रही गिरावट, लोगों को मिली राहत

Meerut। बीते दिनों से आसमान में छाए धूल के गुबार से शनिवार को राहत मिली। शनिवार को सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। दिन में धूप भी खिली। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सीयस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सीयस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को गरज के साथ बारिश और आंधी के आसार है।

तापमान में आई गिरावट

मौसम वैज्ञानिक रवि कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट से गर्मी में राहत मिली है। हालांकि रविवार को आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं।

मरीजों को राहत मिली

वातावरण में हवा का स्तर सुधरने से सांस के मरीजों को राहत मिली। बुधवार से गुरुवार रात तक हवा में प्रदूषणका स्तर काफी बढ़ गया था। पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 250 के पार पहुंच गया था। जिसके बाद डॉक्टरों और मौसम वैज्ञानिकों ने सांस के मरीजों को बाहर न निकलने की सलाह दी थी।