- शुक्रवार को देश के बेहतरीन रिकर्व आर्चर्स ने स्टेडियम में बहाया जमकर पसीना

- डोला, दीपिका, राहुल, मंगल सिंह और कई आर्चर्स ने किया जमकर अभ्यास

- सुबह क्वालिफिकेशन राउंड के बाद होंगे मेन इवेंट्स

- दो दिनों चलेंगे चलेंगे रिकर्व कैटेगिरी के मुकाबले

Meerut : 36वीं सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में रिकर्व इवेंट के लिए देश के सबसे बेहतरीन आर्चर मेरठ पहुंच चुके है। दीपिका कुमारी, डोला बनर्जी, राहुल बनर्जी, मंगल सेन, विश्वास, कपिल, रिमिल, लक्ष्मी रानी मांझी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने देश को विश्व पटल पर कई बार सिर ऊंचा करने का मौका दिया। इन सभी खिलाडि़यों से मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। शनिवार को मेरठ मंडल के कमिश्नर रिकर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।

खिलाडि़यों ने की जमकर प्रैक्टिस

शुक्रवार सुबह से देश के नामी गिरामी तीरंदाजों ने कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में आकर प्रैक्टिस की। देश की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी दीपिका कुमारी, डोला बनर्जी से जमकर पसीना बहाया। शनिवार को दोनों के बीच काफी रोमांचक मुकाला देखने को मिलेगा। वहीं पुरुष वर्ग में मंगल सिंह चंपिया, मुकेश, विश्वास, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित राहुल बनर्जी ने जमकर अभ्यास किया। वहीं शाम को स्टेडियम पहुंचे जयंत तालुकदार ने भी काफी प्रैक्टिस की।

दीपिका बनी सेंट्रल ऑफ अट्रैक्शन

शुक्रवार को सुबह दस बजे पूर्व व‌र्ल्ड चैंपियन दीपिका कुमारी ने जैसे ही मैदान पर दस्तक दी, आयोजकों का आत्मविश्वास बढ़ गया। तेज धूप के बीच छाता लगाकर दीपिका, दो बार की ओलंपियन बांबेला देवी एवं ओलंपिक कोटा हासिल कर तीनों लड़कियों ने जमकर प्रैक्टिस की। दीपिका कुमारी समेत तमाम ओलंपियनों की सूचना पाकर बड़ी संख्या में दर्शक भी मैदान में पहुंच गए। हालांकि तीरंदाजों ने अपनी एकाग्रता नहीं खोई, और रिकर्व के सभी महारथियों ने हाथ आजमाया। इसी बीच मंगल सिंह एवं राहुल बैनर्जी भी आकर्षण का केन्द्र बने, जिन्हें अपने बीच पाकर नवोदित प्रतिभाओं ने तीरंदाजी का मंत्र लिया।

धनुष ही धनुष

मैदान पर दर्जनों तीरंदाजों ने एक साथ खड़े होकर लक्ष्य भेदा। इस दौरान उनकी एकाग्रता देखने लायक रही। नेशनल चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर वह एशियन चैंपियन में बेहतर फार्म के साथ उतर सकेंगे। मैदान में एक साथ सैकड़ों रिकर्व धनुष देखकर अलग समां नजर आया। झारखंड, टाटा अकेडमी, मणिपुर, आसोम, महाराष्ट्र, सेना एवं रेलवे के खिलाडि़यों का दिनभर जमावड़ा रहा।

ऐसा रहेगा पूरा प्रोग्राम

- सुबह 9:10 बजे बजे मेन क्वालिफिकेशन 2*70 डिस्टेंस मैच होगा।

- 11 बजे से 11:30 बजे तक इनोग्रेशन सेरेमनी होगी।

- 11:30 बजे से 2:15 तक विमेन प्रैक्टिस होगी।

- दोपहर 1 बजे से 2:45 तक विमेन क्वालिफिकेशन 2*70 डिस्टेंस मैच होगा।

- उसके बाद टीम इवेंट में 3:45 पर 1/8 एलीमिनेशन राउंड मेन और विमेन (टू एंड)

- 4:25 पर 1/4 एलीमिनेशन राउंड मेन और विमेन।

- 5 बजे 1/2 एलीमिनेशन राउंड मेन और विमेन