मनिला (एएफपी)। फिलिपींस में भारी बारिश के बाद गुरुवार को हुए भूस्खलन से मौतों की संख्या बढ़ गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अब तक भूस्खलन से 22 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा नागा प्रांत में दर्जनों लोग भूस्खलन के बाद लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश में स्थानीय पुलिस जुटी है। प्रांतीय आपदा कार्यालय के प्रवक्ता जूलियस रेजनर ने मीडिया को बताया कि नागा प्रांत के सेबू में तैनात बचावकर्ताओं ने 24 घंटों के अंदर मलबे से 22 मृत शरीरों को निकाला। रेजनर ने कहा कि भारी उपकरण के साथ करीब 200 पुलिसकर्मी, फायरमैन और विशेषज्ञों की टीम अभी भी करीब 50 लापता लोगों की तलाश कर रही है।

कई घर हुए तबाह
उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि हम आज सभी लोगों को खोज निकालेंगे ताकि उनके रिश्तेदारों की पीड़ा थोड़ी कम हो।' इस हफ्ते भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में 100 से अधिक लैंडस्लाइड हुए। इसका सबसे ज्यादा असर कॉर्डिलेरा इलाके में देखने को मिला। पुलिस ने बताया तूफ़ान से गुरुवार तक पूरे देश में 88 लोगों की मौत हो गई, इसमें भी सबसे ज्यादा लोग भूस्खलन से मारे गए। स्थानीय पुलिस अधिकारी डेबॉल्ड सिनास ने बताया कि भूस्खलन के बाद 20 से 24 घर तबाह हो गए हैं। इस आपदा में जिन्होंने अपना घर खो दिया है, उन्हें फिलहाल सरकारी आश्रयों में रखा गया है।

फिलीपींस में लैंड स्लाइड, चार लोगों की मौत और दर्जनों फंसे

अफगानिस्तान में लैंडस्लाइड, 10 की मौत और सैकड़ों घर तबाह

International News inextlive from World News Desk