24 घंटे में छह डिग्री गिरा पारा
RANCHI: तेज हवाएं दिन में सिहराने लगीं और शाम होते-होते शीतलहरी का अहसास हुआ। सिटी में बादलों से भरे आसमान के साफ होने का नतीजा यह हुआ कि 24 घंटे में रांची का रात का पारा छह डिग्री नीचे गिर गया। मंडे को रांची का रात का टेंप्रेचर 13.8 डिग्री सेल्सियस था, जो 24 घंटे में छह डिग्री गिरकर 8 डिग्री हो गया। टेंप्रेचर में अचानक आई इतनी गिरावट ने रांचीआइट्स को कंपकंपा दिया है.
तेज हवाओं से भी ठंडक
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी एई कुजूर ने बताया कि रांची में ठंडक अचानक बढऩे की वजह पश्चिमोत्तर दिशा से आ रही पछुआ हवाएं हैं। सुबह इनकी रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा थी, जो दिन के दस बजे दो किमी प्रति घंटा बढ़कर 14 किमी प्रति घंटा हो गई। इन तेज हवाओं की वजह से भी ठंड बढ़ी है। ट्यूज्डे को रांची का दिन का टेंप्रेचर 20.6 डिग्री और रात 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ट्यूज्डे को रांची का दिन और रात दोनों का टेंप्रेचर नॉर्मल से एक डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों का जो फोरकास्ट किया है, उसके अनुसार अगले 48 घंटे तक रांची का रात का टेंप्रेचर 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं दिन का टेंप्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 10 जनवरी से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी.

 

 

तेज हवाओं से भी ठंडक

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी एई कुजूर ने बताया कि रांची में ठंडक अचानक बढऩे की वजह पश्चिमोत्तर दिशा से आ रही पछुआ हवाएं हैं। सुबह इनकी रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा थी, जो दिन के दस बजे दो किमी प्रति घंटा बढ़कर 14 किमी प्रति घंटा हो गई। इन तेज हवाओं की वजह से भी ठंड बढ़ी है। ट्यूज्डे को रांची का दिन का टेंप्रेचर 20.6 डिग्री और रात 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ट्यूज्डे को रांची का दिन और रात दोनों का टेंप्रेचर नॉर्मल से एक डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों का जो फोरकास्ट किया है, उसके अनुसार अगले 48 घंटे तक रांची का रात का टेंप्रेचर 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं दिन का टेंप्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 10 जनवरी से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।